[ad_1]
राजस्थान/उदयपुर : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढ़ा (Raghav Chadha) आज, 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। कपल उदयपुर के होटल लीला पैलेस (Leela Palace) में शादी रचाएंगे। उनकी इस शाही शादी में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेता तक पहुंच चुके हैं। परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फंक्शन में परिवार और रिश्तेदारों ने जश्न में चार चांद लगा दिए।
परिणीति की शादी में कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाएंगी। पीसी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी छोटी बहन परिणीति और उनके होने वाले पति राघव को नए चैप्टर की शुरुआत की शुभकामनाएं दे दी है। परिणीति और राघव की शादी में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शामिल हो चुकी हैं हाल ही में मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। जिसमें वो माथे पर फूल वाला मांग टीका लगाए नजर आईं। वहीं राघव की शादी में शामिल होने के लिए उनके नाना-नानी और मामा भी पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें
सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे लीला पैलेस
राघव और परिणीति की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शनिवार को लीला पैलेस पहुंच गए हैं। जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। स्टार्स की बात करें तो परिणीति और राघव की शादी में चार चांद लगाने भाग्यश्री, शैलेश लोढ़ा और बीके शिवानी पहुंच चुकी हैं।
स्पोर्ट्स जगत से लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी गेस्ट लिस्ट में
कल, 23 सितंबर यानी शनिवार को परिणीति और राघव की हल्दी सेरेमनी हुई। उसके बाद लंच का भी आयोजन किया गया था। कपल की 90 दशक की थीम बेस्ड संगीत सेरेमनी भी हुई। जिसमें डीजे सुमित सेठी ने खूब रंग जमाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी में बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और हरभजन सिंह भी पहुंचेगे। परिणीति की दोस्त सानिया मिर्जा भी शादी में शामिल होंगी।
परिणीति और राघव की शादी में 50 से अधिक वीवीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। कड़ी सेक्योरिटी के बीच परिणीति और राघव की शादी होगी। शादी में पहुंचे गेस्ट और होटल स्टाफ सभी के फोन के कैमरे पर लाल टेप चिपका दिया गया है ताकि उनकी शादी फंक्शन का कोई भी वीडियो और फोटो लीक न हो।
यह भी पढ़ें
जानें आज का फंक्शन
बात करें 24 सितंबर यानी आज के फंक्शन की तो दोपहर 1 बजे से कपल के शादी फंक्शन की शुरुआत हो जाएगी। सबसे पहले राघव की सेहराबंदी सेरेमनी ताज लेक पैलेस में होगी। उसी वक्त परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी। जिसके बाद राघव करीब 2.30 बजे नाव से लीला पैलेस पहुंचेंगे। जिसके बाद परिणीति और राघव शाम 4 बजे फेरे लेंगे, शाम 6.30 बजे विदाई होगी और रात 8.30 बजे लीला पैलेस कोर्टयार्ड में कपल रिसेप्शन होस्ट करेंगे। खबरों की मानें तो परिणीति और राघव 2 रिसेप्शन होस्ट करेंगे। पहला दिल्ली में और दूसरा चंडीगढ़ में। बता दें कि परिणीति और राघव ने 13 मई, 2023 को कपूरथला हाउस में सगाई की थी।
[ad_2]
Source link