[ad_1]
काजोल और रानी मुखर्जी ने पिछले साल वेब सीरीज और फिल्म से पर्दे पर शानदार वापसी की. रानी की फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. रानी मुखर्जी का नाम 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल था, लेकिन उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया था, जब बैक-टू-बैक उनकी कई फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर ढेर हो रही थीं. ऐसे में ऑडियंस के साथ ही एक्ट्रेस ने भी ये मान ही लिया था कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर है कि तभी उन्हें एक ऐसी फिल्म ऑफर हुई जिसने उनकी किस्मत पलट दी. दिलचस्प बात तो ये है कि रानी मुखर्जी ने इस फिल्म को पहले रिजेक्ट कर दिया था और मेकर्स द्वारा लाख कोशिशों के बाद जाकर उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी.
[ad_2]
Source link