[ad_1]
![]()
नवभारत डिजिटल टीम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे के दौरान व्यापार संबंधित कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भारत मार्ट की आधारशिला भी रखी थी। अब इसे ड्रैगन मार्ट की काट माना जा रहा है। भारत मार्ट की आधारशिला रखने के दौरान पीएम मोदी के साथ यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी मौजूद थे।
भारत मार्ट की आधारशिला रखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि भारत मार्ट प्रोजेक्ट से भारत के निर्यातकों को फायदा होगा। भारत मार्ट साल 2025 तक दुबई में बन जाएगा। दुबई के अली बंदरगाह के के पास इसे बनाया जा रहा है। इसमें शोरूम, गोदाम, ऑफिस के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी।
Earlier today, @HHShkMohd and I laid the foundation stone for Bharat Mart in Jebel Ali. This will boost India-UAE economic linkages and will particularly help our MSMEs to explore global markets. pic.twitter.com/4YZyAkBAJp
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2024
भारत के लिए वरदान
बताया जा रहा है कि भारत मार्ट से सामान खरीदने आने वाले दुनियाभर के खरीदारों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी विकसित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट भारत के साथ साथ दुबई के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। इसके बनने के बाद भारत की MSME कंपनियों की अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंच आसान हो पाएगी। इस मार्ट को एमएसएमई कंपनियों के लिए वरदान के रूप में देखा जा रहा है।
[ad_2]
Source link
