Lahore 1947 Villain | ‘लाहौर 1947’ में अभिमन्यु सिंह की एंट्री, विलेन बनकर सनी देओल से भिड़ने को तैयार

[ad_1]

Loading

मुंबई: ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए सनी ने राजकुमार संतोषी से हाथ मिलाया है, जिन्होंने उनके साथ ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अब सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में विलेन की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार ने फिल्म ‘लाहौर 1947’ के लिए विलेन के तौर पर सूर्यवंशी फेम अभिमन्यु सिंह को चुना है। निर्देशक ‘लाहौर 1947’ में नायक और खलनायक के बीच टकराव को बड़े पैमाने पर पर्दे पर दिखाना चाहते हैं।

फिल्म में विलेन के लिए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा है, ‘आम तौर पर जब भी हम किसी विलेन के किरदार के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में अमरीश जी और डैनी जी का नाम आता है,  लेकिन हमें आगे देखना होगा और देखना होगा कि कौन आगे की कमान संभालेगा। दिलचस्प बात यह है कि हमने अभिमन्यु सिंह को शामिल किया है जो ‘लाहौर 1947′ में खलनायक के रूप में एक मजबूत और मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी तीव्रता, उनकी आवाज और उनका दृढ़ विश्वास वास्तव में बेजोड़ है। वह वह निश्चित रूप से हमारी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं।’

हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में काम कर चुके अभिमन्यु सिंह ने लक्ष्य, ढोल, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बच्चन पांडे, किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्मों में अपनी खलनायकी का लोहा मनवा चुके हैं। अब ‘लाहौर 1947’ में उन्हें सनी देओल के साथ विलेन के रूप में देखना एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है। ‘लाहौर 1947’ की बात करें तो इस फिल्म को आमिर खान अपने प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं, डायरेक्शन की कमान संभाली है निर्देशक राजकुमार संतोषी ने। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आएंगे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *