हीरो बने तो हुए फ्लॉप, फिर विलेन बन संभला करियर, मुख्यमंत्री की पोती से…

[ad_1]

मुंबई. डायरेक्टर महेश भट्ट ने साल 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ बनाई थी. इस फिल्म के जरिए 2 एक्टर्स को डेब्यू कराया गया था. इनमें हीरोइन के तौर पर मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन को कास्ट किया गया था. वहीं हीरो के तौर पर एक्टर शरद कपूर को लिया गया था. इस फिल्म से दोनों ही एक्टर्स ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में बतौर हीरो फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले शरद कपूर का करियर चंद गलत फैसलों की भेंट चढ़ गया. शरद कपूर जितना अपनी फिल्मों से सुर्खियां बटोरते, उससे कहीं ज्यादा उनकी असल जिंदगी की लवस्टोरी ने लोगों का ध्यान खींचा. शरद कपूर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बासु की पोती कोयल बासु से शादी की है. 43 से ज्यादा फिल्मों में हीरो और विलेन्स के किरदार निभाने वाले शरद कपूर आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *