Indonesia Election 2024 | इंडोनेशिया में President चुनाव लिए मतदान शुरू, 20 करोड़ मतदाता चुनेंगे देश का नया राष्ट्रपति

[ad_1]

इंडोनेशिया राष्ट्रपति चुनाव 2024

Loading

जकार्ता: वैश्विक आर्थिक महाशक्ति (Global Economic Superpower) बनने की कोशिश में जुटे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश इंडोनेशिया (Indonesia) में नया राष्ट्रपति (President) चुनने के लिए बुधवार को मतदान (Voting) शुरू हुआ। इंडोनेशिया के तीन समय क्षेत्रों (टाइम जोन) में से प्रत्येक में मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ। 

एक विशाल द्वीप समूह होने के कारण इंडोनेशिया में अलग-अलग ‘टाइम जोन’ हैं। मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपी रहे इंडोनेशिया के निवर्तमान रक्षा मंत्री और दो पूर्व गवर्नर राष्ट्रपति जोको विडोडो का उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में शामिल हैं। विडोडो अब भी व्यापक पैमाने पर लोकप्रिय नेता हैं। एक नदी किनारे बनी झुग्गी बस्ती से निकलकर देश के राष्ट्रपति पद तक पर आसीन हुए विडोडो के उत्थान ने सत्तावादी शासन वाले क्षेत्र में उनके दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लोकतंत्र की जीवंतता को प्रदर्शित किया है।

 

Indonesia presidential election 2024
इंडोनेशिया राष्ट्रपति चुनाव में प्रमुख चेहरे (डिजाइन फोटो)

यह भी पढ़ें

इंडोनेशिया महज 25 साल पहले ही क्रूर सत्तावादी शासन से आजाद हुआ था। करीब 27 करोड़ की आबादी वाले तीन समय क्षेत्रों में फैले 17,000 द्वीपों के विशाल द्वीपसमूह में मतदान एक दुष्कर कार्य है जिसमें सफेद मतपेटियां और मतपत्र गधों द्वारा और कुछ अधिक दूरस्थ स्थानों पर पैदल लाए जाते हैं।  

(एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *