Happy Basant Panchami 2024 Wishes, Messages, Bhajan, Quotes And Wallpaper In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

Happy Basant Panchami 2024: आज वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है, जिसमें वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। जिस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है, उस दिन को वसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

वसंत पंचमी के मौके पर कला, संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन को शिक्षा से जोड़कर देखा जाता है और बच्चों को मां सरस्वती के बारे में बताते हुए शिक्षा का महत्व समझाया जाता है। यहाँ कुछ बसंत पंचमी के शुभकामना संदेश दिये जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर माँ सरस्वती की आराधना कर सकते हैं। 

 

लेकर मौसम की बहार,

आया वसंत ऋतु का त्योहार,

दिल में भर के उमंग और प्यार,

आओ मिलकर मनाएं वसंत पंचमी का त्योहार।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

वीणा लेकर हाथ में,

सरस्वती हो आपके साथ में,

मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन

मुबारक हो सरस्वती पूजा का दिन।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत ऋतु आई, फूलों ने किया स्वागत,

माँ सरस्वती के आशीर्वाद से,

हर कदम पर आपको मिले सफलता का सागर।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

जीवन का ये वसंत

खुशियां दे अनंत

प्रेम और उत्साह से

भर दे जीवन में रंग।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *