TBMAUJ Box Office Collection | ‘तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया’ ने संडे को पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़!

[ad_1]

Loading

मुंबई: शाहिद कपूर-कृति सेनन स्टारर ‘तेरी बातों उलझा ऐसा जिया’ ने बड़ी सुस्त ओपनिंग ली थी। हालांकि शनिवार को इस फिल्म के कारोबार में थोड़ा सुधार नजर आया, लेकिन फिल्म ने संडे को जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और कुल मिलाकर 27 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही।

 इस फिल्म ने पहले दिन 7.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में उछाल आया है और 9.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के संडे की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई करते हुए 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

फिल्म के लिए राहत की बात ये है कि अभी इसके मुकाबले कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है और इसे वेलेंटाइन डे का फायदा भी मिल सकता है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी है। शाहिद कपूर एक कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में शाहिद का दिल एक रोबोट पर आ जाता है, जिसका नाम सिफरा है। इस किरदार को कृति सेनन ने निभाया है।

यह भी पढ़ें

अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। इस फिल्म ने दो दिनों में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है, जिससे मेकर्स को फायदा होने वाला है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *