Ind Vs Aus Final U19 Live Score: Icc Under19 World Cup 2024 Final Match India Vs Australia Match Scorecard – Amar Ujala Hindi News Live

05:46 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दो ओवर में टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए एक रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने धीमी शुरुआत की है। आदर्श सिंह और अर्शिन कुल्कर्णी क्रीज पर हैं।

05:11 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 253/7

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मैच में 50 ओवर में 253 रनों का स्कोर बनाए हैं। भारत को खिताबी मैच में जीत के लिए 254 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हरजस सिंह ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान वेबगेन ने 48 रन बनाए। हालांकि, वह अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैरी डिक्सन भी 42 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा ओलीवर पीक 46 रन और टॉम स्ट्रैकर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए राज लिंबानी ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि नमन तिवारी को 2 विकेट मिले। इसके ्अलावा सौम्य पांडे और मुशीर खान को एक-एक सफलता मिली। अब दूसरी पारी में भारतीय टीम से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है। 

04:45 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे चार्ली एंडरसन

ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका चार्ली एंडरसन के रुप में लगा। 18 गेंदों में 13 रन बनाकर वह पवेलियन लौटे। राज लिंबानी ने उन्हें आउट किया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टॉम स्ट्रैकर उतरे हैं। 46 ओवर का स्कोर पूरा होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट खोकर 223 रन है।

04:28 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 200 रनों के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 200 रनों का स्कोर तैयार कर लिया है। 43 ओवर का खेल पूरा होने तक टीम को छह झटके लग चुके हैं। फिलहाल क्रीज पर ओलीवर पीक 24 गेंदों में 21 रन और चार्ली एंडरसन ने 10 गेंदों में चार रन बनाए हैं।

04:16 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 2 रनों पर आउट हुए रैफ मैकमिलन

हरजस सिंह के बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रैफ मैकमिलन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुशीर खान ने उन्हें कैच आउट किया। 40 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 187 रन है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चार्ली एंडरसन आए हैं।

04:02 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: अर्धशतक जड़कर हरजस सिंह लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे भारतीय मूल के बल्लेबाज हरजस सिंह अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 50 गेंदों में अंडर 19 विश्व कप का पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। हरजस को सौम्य पांडे ने आउट किया। 38 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 182/5 है। नंबर सात पर बल्लेबाजी के लिए रैफ मैकमिलन उतरे हैं। 

03:48 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: राज लिंबानी ने किया रियान हिक्स को आउट

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर राज लिंबानी ने रियान हिक्स को आउट किया। विकेटकीपर बल्लेबाज 20 रन बनाकर आउट हुए। हरजस सिंह और हिक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ओलीवर पीक आए हैं।

03:33 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 31 ओवर का खेल पूरा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 151/3

31 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 151 रन है। फिलहाल क्रीज पर हरजस सिंह 44 गेंदों में 33 रन और रायन हिक्स 21 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए राज लिंबानी ने एक और नमन तिवारी ने दो विकेट लिए हैं।

03:10 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 111/3

26 ओवर का खेल पूरा चुका है, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 111 रन है। नमन तिवारी ने भारत को मुश्किल से निकालते हुए दो सफलताएं दिलाई हैं। फिलहाल हरजस सिंह 20 गेंदों में छह रन और रायन हिक्स 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:00 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया के हैरी डिक्सन आउट, 23 ओवर में स्कोर 100/3

ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लगा है। सेट बल्लेबाज हैरी डिक्सन 42 रन बनाकर आउट हो गए। नमन तिवारी ने उन्हें मुरुगन अभिषेक हाथों कैच आउट कराया। भारतीय गेंदबाज को दो सफलताएं मिल चुकी हैं। 23 ओवर का खेल समाप्त और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन। पांचवें बल्लेबाज के रुप में रायन हिक्स आए हैं। 

02:43 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: अर्धशतक से चूके वेइबगेन, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20 ओवर में 94/2

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान वेइबगेन दो रन से अर्धशतक जड़ने से चूक गए। नमन तिवारी ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें 48 रनों पर रोक दिया। डिक्सन  और वेइबगेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरजस सिंह आए हैं। 

02:32 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 66/1

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 15 ओवर में एक विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। हैरी डिक्सन 38 गेंदों में 28 और कप्तान वेइबगेन 52 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद हैं।  इन दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई है। 

02:03 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 ओवर में 38/1

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। हैरी डिक्सन 15 गेंद पर 20 और कप्तान वेइबगेन 25 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। पहला विकेट गिरने के बाद दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की है और दूसरे विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी कर ली है।

01:43 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

भारत के खिलाफ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका है। राज लिम्बानी ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सैम कोन्स्टास को क्लीन बोल्ड कर दिया। कोन्स्टास ने आठ गेंदों का सामना किया। वह खाता नहीं खोल पाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान ह्यू वेइबगेन क्रीज पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर में एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। हैरी डिक्सन 15 और वेइबगेन तीन रन बनाकर नाबाद हैं।

01:30 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

फाइनल में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। हैरी डिक्सन और सैम कोन्स्टास क्रीज पर हैं। भारत के लिए राज लिम्बानी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *