Pakistan Election 2024 | पाकिस्तान के आम चुनाव में शरीफ परिवार ने अपने गढ़ लाहौर में हासिल की जीत

[ad_1]

Loading

लाहौर: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल) पार्टी से शरीफ परिवार के चार सदस्य आम चुनावों में अपने गढ़ पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से नेशनल असेंबली की सीटें जीतने में कामयाब रहे। चुनाव परिणाम की घोषणा शुक्रवार को की गई। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) को मतदान के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे घोषित करने में 20 घंटे से अधिक का समय लगा। बृहस्पतिवार रात को प्रतिकूल नतीजों को देखकर निराश दिखाई दे रहे शरीफ परिवार को तब खुशी महसूस हुई जब ईसीपी ने लाहौर के चार निर्वाचन क्षेत्रों में उनकी जीत की घोषणा की।

इन सीटों पर जेल में बंद प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा समर्थित उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे थे। पीएमएल-एन के सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (74) ने एनए-130 सीट पर 172,000 से अधिक वोट हासिल कर जीत हासिल की, जबकि पीटीआई उम्मीदवार डॉ. यास्मीन राशिद को 113,000 से अधिक वोट मिले। नवाज की बेटी मरियम नवाज (50) ने एनए-119 सीट से 83,000 से अधिक वोट हासिल कर जीत हासिल की। इस सीट पर पीटीआई के फारूक शहजाद को 68,000 से अधिक वोट मिले। नवाज के भतीजे (49) हमजा शहबाज ने एनए-118 सीट से 105,000 से अधिक वोट हासिल करके जीत हासिल की, जहां पीटीआई उम्मीदवार आलिया हमजा ने 100,000 से अधिक वोट हासिल किए।

यह भी पढ़ें

नवाज के छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (72) ने एनए-123 सीट पर 63,000 वोट हासिल कर जीत हासिल की। इस सीट पर पीटीआई के अफजल फाट को 48,000 से ज्यादा वोट मिले। रोचक है कि ईसीपी ने मतगणना की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए नवाज के निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को बदल दिया। हालांकि, पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ को एनए-15 मनसेहरा निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार शहजादा गस्तसाप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

गस्तसाप को 74,713 वोट मिले, जबकि नवाज 63,054 वोट हासिल करने में सफल रहे। इस बीच, पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी लाहौर की एनए-127 सीट पीएमएल-एन उम्मीदवार अत्ता तरार से हार गए। बिलावल केवल 15,000 वोट ही हासिल कर पाए। खान की पार्टी पीटीआई और शरीफ की पीएमएल-एन दोनों चुनाव में जीत का दावा कर रही हैं। शरीफ शक्तिशाली सेना के समर्थन से चुनाव में रिकॉर्ड चौथा कार्यकाल हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी पार्टी ने कहा कि शरीफ आम चुनाव के अंतिम नतीजों के बाद ‘‘विजय भाषण” देने के लिए तैयार हैं।

(एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *