what is imran khan nawaz sharif and pakistan future after election result – International news in Hindi

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान में चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। सेना के समर्थन के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पीपीपी पिछड़ते दिख रहे हैं। वहीं इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थक उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीत हासिल कर रहे हैं। ये नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस बीच पाकिस्तान में इलेक्शन के रिजल्ट थोड़ा धीमी गति से आ रहे हैं और इसे लेकर भी चिंताएं जाहिर की जा रही हैं। पीटीआई समर्थकों की ओर से आरोप लग रहे हैं कि नवाज शरीफ की पार्टी पिछड़ रही है। इसलिए नतीजों को धीरे-धीरे घोषित किया जा रहा है और हेरफेर की भी कोशिश है।

दरअसल इस चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई को सिंबल नहीं मिला था। उसे एक पार्टी के तौर पर चुनाव में उतरने की परमिशन नहीं थी। इसके चलते उसने आजाद उम्मीदवार उतारे और उन्हें अपना समर्थन दिया था। इमरान खान की पार्टी का दावा है कि अब तक पीटीआई समर्थक 125 से ज्यादा नेता चुनाव जीत चुके हैं। पीटीआई के मुख्य संगठनकर्ता उमर अयूब खान का कहना है कि उनके समर्थक कैंडिडेट मिलकर सरकार बनाएंगे। हमारे पास दो-तिहाई सांसद हैं। यदि पीटीआई समर्थक उम्मीदवार मिलकर सरकार बनाते हैं तो फिर इमरान खान का भविष्य क्या होगा। यह अहम सवाल है।

पाकिस्तान में ये कैसी मतगणना! कैंडिडेट फाड़ रहे बैलेट पेपर, पुलिस गायब

इमरान खान को कई मामलों में सजा मिल चुकी हैं। उन्हें अधिकतम 14 साल जेल की सजा मिली है। इसके अलावा उन पर 10 साल के लिए किसी संवैधानिक पद को संभालने पर भी रोक लगी है। इस तरह इमरान खान को 2034 तक राजनीतिक बियाबान में रहना होगा। यदि यह रोक नहीं हटी तो फिर पीटीआई के भविष्य पर भी सवाल बना रहेगा। इसकी वजह यह है कि इमरान खान के अलावा भी अन्य बड़े नेताओं को या तो जेल में डाल दिया गया है या फिर वे देश छोड़ चुके हैं। 

पाक चुनावों में नवाज शरीफ को डबल झटका, निराश हो देर रात ही छोड़ा दफ्तर

पार्टी का ढांचा एकदम कमजोर है। इसके अलावा पार्टी के चुनावी सिंबल बैट को भी अदालत ने छीन लिया है। इसके चलते जो आजाद उम्मीदवार उतारे हैं, वे अलग-अलग सिंबल पर लड़े हैं। इन लोगों के जीतने के बाद भी पीटीआई कैसे अपने बैनर तले सरकार चलाएगी, यह कहना मुश्किल है। फिलहाल पार्टी की लीडरशिप कम चर्चित चेहरे गौहर अली खान के पास है, जो पेशे से वकील हैं। इस बीच पीटीआई सूत्रों का कहना है कि उनके समर्थक सारे उम्मीदवार एक बैनर तले आकर सरकार बना सकते हैं। 

पाक का रुझान,वापसी कर रहे इमरान; पहली बार पाक सेना का खेल कैसे फेल

इसके अलावा गठबंधन सरकार की भी संभावना है। हालांकि पाकिस्तान के इतिहास को देखते हुए माना जा सकता है कि पीटीआई समर्थित सरकार बनने के बाद इमरान खान जेल से लौट सकते हैं। उन्हें जिन तीन केसों में सजा हुई है, उन्हें चुनौती दी जा सकती है। इसके अलावा इमरान खान पर लगे चुनावी बैन को हटाने की मांग भी आयोग से हो सकती है। हालांकि ऐसी सरकार कितने दिन चलेगी, इस बात पर भी संशय है। इसकी वजह यह है कि पाक सेना का समर्थन नवाज शरीफ के पक्ष में दिखता है। पाकिस्तान में सेना ही पीछे से सरकार चलाती रही है। ऐसे में उसके समर्थन के बिना पीटीआई की सरकार कैसी होगी, यह कहना जरा मुश्किल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *