Haldwani violence over demolition of madrasa Curfew imposed live updates

ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है। अवैध मदरसा और मस्जिद के नाम पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव के बाद उपद्रवियों ने जमकर आगजनी की। दर्जनों वाहनों को फूंक डाला गया है। कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हाई लेवल मीटिंग की है और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को कहा है।

वनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र की नजूल भूमि पर अतिक्रमण है। कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने अभियान शुरू किया था। इस दौरान क्षेत्र में बने भवनों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मदरसा और नमाज स्थल के भी नजूल भूमि में होने पर निगम ने दोनों को तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की थी। मदरसा व नमाज स्थल को सील कर दिया था। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके से अतिक्रमण हटाने पहुंची।

इस दौरान क्षेत्र में तनाव फैल गया। अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। एक दर्जन के अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। उद्रवियों ने थाने को भी फूंक दिया।

Haldwani Violence Live:-

>> उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा- शाम को करीब चार बजे टीम कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई थी। इसके विरोध में अराजक तत्वों ने पथराव किया और आगजनी की। अवैध हथियारों से प्रशासन पर फायरिंग की। पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दिया। थाने में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई। घटना की सूचना के बाद डीआईजी कुमाऊं भी पहुंचे। आसपास के जिलों से पुलिस भी पहुंची है। केंद्रीय बलों की चार कंपनियां भी पहुंच रही हैं।

>>हल्द्वानी में हिंसा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

>>मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसरों पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

>>नैनीताल की जिलाधिकारी ने वन भूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाते हुए दंगाइयों को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

>>जिलाधिकारी ने फोन पर मुख्यमंत्री को बताया कि अशांति वाले क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *