Pakistan Election 2024 live- आर्थिक मार के बीच पाकिस्तान चुन रहा नई सरकार, क्या कहते हैं समीकरण

पाकिस्तान 12वें आम चुनाव के लिए तैयार है। मुल्क में गुरुवार को मतदान शुरू होने जा रही है। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। वहीं, बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को दूसरा स्थान मिल सकता है। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ इस रेस में तीसरे स्थान पर रह सकती है।

बड़े चेहरे बड़ा खेल
खान की पीटीआई के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट ‘बल्ला’ से वंचित करने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है। वहीं, गुरुवार कोहोने वाले चुनाव में 74 वर्षीय शरीफ की नजर रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर होगी। उधर, भुट्टो-जरदारी को पीपीपी की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

पाकिस्तान के जरूरी आंकड़े
इस चुनाव में पाकिस्तान के 12.85 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। खबर है कि उनकी सुरक्षा के लिए 6 लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। खास बात है कि पाकिस्तान में वोटिंग से एक दिन पहले ही धमाके की खबर आ गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

Thu, 08 Feb 2024 09:13 AM

Pakistan Election 2024 Live Updates: पोस्टल बैलेट से इमरान खान ने डाला वोट, बुशरा बीवी को मौका ही नहीं

Pakistan Election 2024 Live Updates: पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अदियाला जेल से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला है। वहीं, बुशरा बीबी पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद दोषी पाई गई हैं, जिसके चलते उन्हें मतदान करने का मौका ही नहीं मिला।

Thu, 08 Feb 2024 09:07 AM

Pakistan Election 2024 Live Updates: इमरान खान की पार्टी ने सेना पर उठाए सवाल

Pakistan Election 2024 Live Updates: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘PTI’ ने बुधवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आठ फरवरी के चुनावों में अपनी पसंद की सरकार बनाने के लिए ‘वांछित परिणाम’ हासिल करने के लिए राजनीतिक सांठगांठ की जा रही है। प्रवक्ता रऊफ हसन ने बुधवार को बताया कि गुरुवार के चुनावों में खान की पार्टी को चुनाव जीतने से रोकने के लिए राजनीतिक सांठगांठ की जा रही है। खान और उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मौजूदा चुनाव प्रक्रिया में कोई समान अवसर नहीं है। ‘पीटीआई’ नेता ने उन्हें सत्ता में वापस आने से रोकने के लिए सैन्य प्रतिष्ठान को भी दोषी ठहराया है।

Thu, 08 Feb 2024 08:56 AM

Pakistan Election 2024 Live Updates: 17 हजार से ज्यादा उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव

Pakistan Election 2024 Live Updates: पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ECP) के अनुसार नेशनल असेंबली के लिए 5,121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 4,807 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12,695 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12,123 पुरुष, 570 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। (एजेंसी)

Thu, 08 Feb 2024 08:54 AM

Pakistan Election 2024 Live Updates: भारत के लिए क्यों खास है ये चुनाव; 74 बनाम 35 साल के PM की जंग में आगे कौन

Pakistan Election 2024 Live Updates: 74 साल के नवाज शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। उनका मुकाबला 35 वर्षीय बिलावल भुट्टो जरदारी से है, जो पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं। चुनाव अनुमानों में उनकी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी दूसरे नंबर पर बताई जा रही है। चुनावी रेस में नवाज शरीफ के सबसे आगे रहने की वजह पाक सेना भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Thu, 08 Feb 2024 08:51 AM

Pakistan Election 2024 Live Updates: पाकिस्तान में शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया

Pakistan Election 2024 Live Updates: पाकिस्तान में नई सरकार के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। खास बात है कि मुल्क में चुनाव के दिन यानी गुरुवार को मोबाइल सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। आंतरिक मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। कहा जाता रहा है कि पाकिस्तान की सियासत में सेना का दखल काफी रहता है। अब अटकलें हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सेना का समर्थन हासिल है।

Thu, 08 Feb 2024 08:48 AM

Pakistan Election 2024 Live Updates: चुनाव कार्यालय बने निशाना, धमाकों में 30 की मौत

Pakistan Election 2024 Live Updates: बुधवार को आप चुनाव से पहले पाकिस्तान में धमाके भी हुए। खबर है कि बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 30 लोग मारे गए और 40 से अधिक घायल हो गए। खास बात है कि मुल्क पहले ही आर्थिक संकट से घिरा हुआ है। पेट्रोल और आटे जैसी बुनियादी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

Thu, 08 Feb 2024 08:43 AM

Pakistan Election 2024 Live Updates: ये हो सकते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री उम्मीदवार

Pakistan Election 2024 Live Updates: पाकिस्तान का चुनावी मैदान सज चुका है। साथ ही प्रधानमंत्री उम्मीदवारों के नामों पर अटकलों का दौर जारी है। फिलहाल, नवाज शरीफ, मरियम नवाज शरीफ, शहबाज शरीफ, इमरान खान और बिलावल भुट्टो जरदारी इस रेस में नजर आ रहे हैं। खास बात है कि पाकिस्तान में चुनाव ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब मुल्क आर्थिक मार से जूझ रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *