Pakistan News | कराची में पाकिस्तान चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धमाका

[ad_1]

कराची में पाकिस्तान निवार्चन आयोग के बाहर बम धमाका होने के बाद पुलिस की चहल कदमी

Loading

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में निर्वाचन आयोग (Election Commission) के प्रांतीय कार्यालय के समीप मिले विस्फोटक से भरे एक बैग में छोटा-सा धमाका हुआ। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ECP) के प्रांतीय कार्यालय की पार्किंग में एक बैग मिला, जिसके बाद उसे कूड़े में फेंक दिया गया और उसमें छोटा-सा धमाका हुआ। बैग में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) था।

पुलिस उपमहानिरीक्षक सैयद असद रजा ने बताया कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के प्रांतीय मुख्यालय के पार्किंग क्षेत्र में एक प्लास्टिक बैग में विस्फोटक बम रखा हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘बैग में एक ‘टाइमर’ के साथ IED रखा था और इसे रात नौ बजे से 10 बजे के बीच विस्फोट के लिए तैयार किया गया था लेकिन पार्किंग की सफाई कर रहे एक कर्मचारी ने बैग देखा और उसे इमारत के बाहर कूड़े में फेंक दिया।” 

यह भी पढ़ें

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बताया कि जब बैग को फेंका गया तो उसमें छोटा-सा धमाका हुआ लेकिन 400 ग्राम वजनी बम फटा नहीं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ईसीपी का कार्यालय निशाने पर था और अगर बम में पार्किंग स्थल के भीतर विस्फोट होता तो इससे काफी नुकसान पहुंच सकता था। (एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *