Wife’s picture on the wall | जानें क्यों इस मुस्लिम देश में दीवार पर पत्नी की तस्वीर लगाना है जरुरी

[ad_1]

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपने रीति रिवाज के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या आप उस देश के बारे में जानते हैं, जहां पर घर की दीवार पर पत्नी की तस्वीर लगाना (Wife’s picture on the wall) अनिवार्य है। आमतौर पर देखा जाता है कि घर के अंदर दीवार पर पति-पत्नी की तस्वीर लगी होती है। जो उनके रिश्ते को दर्शता है। लेकिन जिस देश की हम बात कर रहे हैं वहां पर पति अपनी मर्जी से घर की दीवार अपनी पत्नी की तस्वीर लगाता है। ऐसा करने के लिए वहां पर कोई कानून नहीं है लेकिन फिर भी पति को तस्वीर लगाना पड़ता है। आखिर क्या है वजह चलिए जानते हैं..

ब्रुनेई
भारत की तरह ब्रुनेई भी अंग्रेजों का गुलाम देश था। 1 जनवरी 1984 को ब्रुनेई को आजादी मिल गई थी। इस देश में महिलाओं पर अब भी कई पाबंदी है। जैसे कि ब्रुनेई में महिला वोट नहीं डाल सकती हैं। इस देश में मर्द अपनी मर्जी से कई शादी कर सकता है। लेकिन इन सभी के बीच हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस देश में पति अपनी पत्नी की तस्वीर घर के दीवार पर जरुर लगाता है। फिर चाहे उसके पास एक पत्नी हो या दो, लेकिन उसे सभी की तस्वीर घर की दीवार पर लगानी पड़ती है। उसके साथ ही ब्रूनेई के सुलतान की भी उन्हें तस्वीर लगानी होती है।

Brunei Sultan with Car

तस्वीर लगाने को रिवाज़ मानते हैं लोग 
आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन घर की दीवार पर पत्नी की तस्वीर लगाने के लिए कोई कानून नहीं बनाया गया है। लेकिन इसके बावजूद हर पति को ऐसा करना पड़ता है। दरअसल ब्रुनेई के लोग इसे एक रिवाज के तौर पर मानते हैं और उसका पालन आज भी करते हैं।  

Mahal of Brunei's Sultan

बेशुमार दौलत के मालिक है सुल्तान
अमीरों की फेहरिस्त अगर देखी जाए तो ब्रुनेई के सुल्तान को दुनिया का सबसे दौलतमंद राजा माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2008 में ब्रुनेई के सुल्तान के पास तकरीबन 1363 अरब रुपए की प्रॉपर्टी थी। ब्रुनेई के सुल्तान के पास तकरीबन 7 हजार से ज्यादा महंगी लग्जरी कारें हैं। अपने कार के शौकीनी के कारण उनका नाम दुनियाभर में मशहूर है। इसके आलावा जिस महल में सुलतान रहते हैं, उस महल में एक हजार सात सौ कमरे हैं। इस महल को दुनिया का सबसे बड़ा महल माना जाता है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *