[ad_1]
![]()
मुंबई: नेटफ्लिक्स ने बुधवार को मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भक्षक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रिलीज के साथ ही ट्रेलर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। यह क्राइम ड्रामा फिल्म ‘भक्षक’ सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी है। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘भक्षक’ में एक पत्रकार की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘भक्षक’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इंसान या भक्षक? चुनने का समय आ गया है!! सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘भक्षक’ 9 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी! ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे कुछ अनाथालयों और बालिका गृहों में लड़कियों का शोषण किया जाता है और कैसे वो लड़कियां रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती हैं।
आपको बता दें कि साल 2018 में बिहार का मुजफ्फरनगर शेल्टर होम कांड उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। भूमि स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर उस खौफनाक हादसे की याद दिलाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे मुजफ्फरनगर के अलावा देश के कई कोनों में इसी तरह की घटनाएं हुई हैं।
यह भी पढ़ें
निर्देशक पुलकित द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भक्षक’ एक खोजी पत्रकार, वैशाली सिंह की यात्रा पर आधारित है। वैशाली राजनेताओं की मदद से एक शक्तिशाली व्यक्ति को बेनकाब करने के मिशन पर निकलती है, जो एक अनाथालय की लड़कियों का शोषण करता है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
[ad_2]
Source link
