Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 24 september 2023 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 24 September 2023 : ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में, जहां पर गुरु वक्री हैं। शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में,सूर्य और मंगल कन्या राशि में, केतु तुला राशि में, चंद्रमा धनु राशि में और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहा है। इस समय सूर्य और बुध का ग्रह परिवर्तन है। सूर्य कन्या राशि में है और बुध सिंह राशि में है। यह परिवर्तन अच्छा परिवर्तन माना जाएगा।

राशिफल 

मेष: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ: परिस्थितियां अभी भी थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचके पार करें। स्वास्थ्य से जोखिम ना उठाएं। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: आरामदायक जीवन गुजारेंगे। पति-पत्नी का संबंध मधुर होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। बच्चों के सेहत में सुधार और आपका स्वास्थ्य, प्रेम , व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया रहेगा। भगवान विष्णु का प्राणाम करते रहें।

1 अक्टूबर से चमक उठेगा इन 5 राशियों का भाग्य, बुध देव जगाएंगे सोई हुई किस्मत

कर्क: शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे।  बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छी स्थिति में है। कुल मिलाकर शुभ समय का निर्माण हो रहा है। थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह: उत्तेजना पर ध्यान रखें। भावुकता पर ध्यान रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव-सा माहौल संभव है, लेकिन कलहकारी श्रृष्टि का भी सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार अच्छा है।  शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला: पराक्रम रंग लाएगा। अगर आप व्यावसायिक रूप से कुछ प्रारंभ करना चाहते हैं तो शुरू करें। जो आपने सोचा रखा है। यह शुभ समय है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: ज्यादा बोलना आवश्यक नहीं है। कम बोलिए, सही बोलिए क्योंकि वाणी से कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि तू-तू, मय-मय का संकेत होगा। जो पैसे आ रहे उसे संचित करिए। अभी किसी को दीजिए मत और निवेश मत कीजिए। नुकसान संभव है। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Parivartini Ekadashi : परिवर्तिनी एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की लिस्ट

धनु: शुभ समय है। जरूरत के अनुसार, वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ हो रहा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है और स्वास्थ्य में सुधार है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर: सिर दर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय परेशान करेगा। खर्च की अधिकता भी मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति  होगी। रुका हुआ धन वापस होगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम और प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन: व्यावसायिक उत्थान होगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का साथ होगा। बस थोड़ा ध्यान स्वास्थ्य पर देना है। पीली वस्तु पास रखें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *