[ad_1]
![]()
नवभारत डिजिटल डेस्क: सीरिया में जॉर्डन सीमा (Jordan border in Syria) के पास एक अमेरिकी सैन्य अड्डे (US military base) पर ड्रोन हमले (Drone Attack) में 3 अमेरिकी सैनिकों (American Military) की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। जिसके बाद अब ईरान ने इस हमले को लेकर सफाई दी है। ईरान (Iran) के विदेश मंत्रालय ने जॉर्डन में अमेरिकी अड्डे पर हमले में तेहरान की संलिप्तता के दावों का खंडन किया।
राज्य समाचार एजेंसी आईआरएनए द्वारा पब्लिश एक बयान में कहा गया कि ‘ईरान का अमेरिकी बेस पर हमले से कोई संबंध नहीं था। इसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। क्षेत्र में अमेरिकी बलों और प्रतिरोध समूहों के बीच संघर्ष है, जो जवाबी हमले करते हैं।’
Iran refutes involvement in drone attack on US base in Jordan
Read @ANI Story | https://t.co/mTHd38oahq#Iran #US #DroneAttack #Tehran pic.twitter.com/Qvv9jvLMm8
— ANI Digital (@ani_digital) January 29, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि सीरियाई सीमा के पास पूर्वोत्तर जॉर्डन में रात भर हुए ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। रात भर हुए ड्रोन हमले में मारे गए 3 अमेरिकी सेना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को कहा कि अमेरिका इसका जवाब देगा। बता दें कि बाइडन ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस समय दक्षिण कैरोलिना के दौरे पर हैं। यहीं से उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘उन्होंने अपने 3 जवान को खोए हैं, इसका जवाब हम देंगे।’ क्षेत्र में सैन्य वृद्धि के बढ़ते खतरे के साथ, अमेरिकी अधिकारी हमले के लिए जिम्मेदार सटीक समूह की पहचान करने में जुट गई है।
[ad_2]
Source link
