17 सालों पर भारी हमारी 17 महीने की सरकार, नीतीश पर खूब बरसे तेजस्वी Bihar Politics Live Updates Nitish Kumar likely to form government with BJP in Bihar-national news

Nitish Kumar LIVE: बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नई सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। इस नई सरकार को जीतनराम मांझी ने भी अपना समर्थन दिया है। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। भाजपा ने पिछड़े समाज से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार नेता विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। विधायकों की मीटिंग में रविवार को यह फैसला हुआ है।

बिहार के ताजा सियासी घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें।

Sun, 28 Jan 2024 04:25 PM

Bihar Politics LIVE: नीतीश के 17 साल पर भारी 17 महीने की हमारी सरकार, हुआ ऐतिहासिक काम: तेजस्वी यादव

Bihar Politics LIVE:  तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने जिस विकास के काम किए, हमारे मंत्रियों ने लोगों को नौकरी देने का काम किया। 17 साल बनाम हमारे 17 महीने की सरकार ऐतिहासिक रही। अभी तो खेल शुरू हुआ… अभी बहुत सा खेल बाकी है। जनता हमारा साथ देगी।”   

Sun, 28 Jan 2024 04:00 PM

Bihar Politics LIVE: नीतीश का महागठबंधन से जाना क्यों है कांग्रेस के लिए गुड न्यूज

Bihar Politics LIVE: अब जब बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ-साथ इंडिया अलायंस से भी किनारा कर लिया है, ऐसे में बिहार में कांग्रेस के लिए अन्य पार्टियों से लोकसभा सीटों की डिमांड करना आसान नजर आ रहा है। अब चूंकी बिहार में आरजेडी और वाम के अलावा कांग्रेस ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा रह गई है, ऐसे में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए इन पार्टियों से ज्यादा सीटों की डिमांड कर सकती है, जिसे देने में इन पार्टियों को आपत्ति नहीं होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

Sun, 28 Jan 2024 03:51 PM

काम किया है, काम करेंगे; जनता के बीच जाएंगे और एनडीए की नाव डुबाएंगे: आरजेडी

बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ एक बार फिर एनडीए में शामिल हो चुके हैं। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच आरजेडी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता मुत्युंजय तिवारी ने रविवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि काम किया है, काम करेंगे। जनता के बीच जाएंगे और एनडीए की नाव डुबाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

Sun, 28 Jan 2024 03:23 PM

उपेंद्र कुशवाहा को शपथ ग्रहण में आने का न्योता, नड्डा ने किया फोन

Bihar Politics LIVE: कभी नीतीश कुमार के साथी रहे और बाद में विरोधी बने उपेंद्र कुशवाहा को शपथ ग्रहण में आने का न्योता मिला है। खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फोन किया है। 

Sun, 28 Jan 2024 02:40 PM

पटना के लिए रवाना हुए जेपी नड्डा

Bihar Politics LIVE: बिहार में सियासी घटनाक्रम के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित अपने आवास से निकले हैं। बताया जा रहा है कि वह पटना के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि नड्डा के पटना पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सामने आएगा।

Sun, 28 Jan 2024 02:22 PM

गिरगिट तो यूं ही बदनाम, तेज प्रताप का नीतीश पर तंज

Bihar Politics LIVE: तेज प्रताप यादव ने अपने ताजा ट्वीट में नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि ‘गिरगिट’ तो बस यूं ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी ‘गिरगिट रत्न’ से सम्मानित करना चाहिए।

Sun, 28 Jan 2024 01:24 PM

Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार के साथ आज 8 मंत्री शपथ लेंगे

नीतीश कुमार के साथ आज 8 और मंत्री शपथ लेंगे। शपथ लेंने वाले मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सुमित कुमार सिंह, विजय चौधरी, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव और प्रेम कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Sun, 28 Jan 2024 12:57 PM

Bihar Politics LIVE: नीतीश की नई सरकार को 128 विधायकों का समर्थन

Bihar Politics LIVE:  नीतीश कुमार ने बिहार में नई सरकार बनाने के लिए गवर्नर को जो समर्थन की चिट्ठी सौंपी है, उसमें 128 विधायकों का समर्थन है। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए सिर्फ 122 विधायकों की आवश्यक्ता होती है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।

Sun, 28 Jan 2024 12:54 PM

अस्वाभाविक था RJD-JDU का गठबंधन : सुशील मोदी

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, “नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने का जो निर्णय लिया, उसका हम स्वागत करते हैं। मुझे मालूम था कि RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन है। भाजपा और JDU मिलकर बिहार में सरकार बनाएगी।अगले कुछ घंटों में नई सरकार का गठन हो जाएगा।”

Sun, 28 Jan 2024 12:49 PM

Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

बिहार में नीतीश कुमार ने नौवीं बार सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने बीजेपी के नेताओं के साथ आज गवर्नर से मिलकर दावा पेश किया है। इस दौरान जीतनराम मांझी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Sun, 28 Jan 2024 12:42 PM

Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार को चुना गया एनडीए विधायक दल का नेता

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया है। अब वह समर्थन की चिट्ठी गवर्नर को सौंपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Sun, 28 Jan 2024 12:40 PM

Bihar Politics LIVE: कुछ ही देर में गवर्नर से मिलेंगे नीतीश कुमार, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Bihar Politics LIVE:  बिहार में फिर एकबार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी के साथ विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं। अब से कुछ ही देर में एनडीए का विधायक दल गवर्नर से मिलेगा और सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। 

Sun, 28 Jan 2024 12:31 PM

गिरिराज सिंह के भी बदले सुर, बोले- भाजपा बिहार में जंगलराज नहीं आने देगी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के भी सुर बदल चुके हैं। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार को मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनकी जो भी मजबूरी रही लेकिन बिहार पेशोपेश में था, डेढ़ साल में बिहार में जंगलराज 2 की स्थिति आ गई थी। अगर तेजस्वी यादव की ताजपोशी हो जाती तो बड़ी कठिनाई होती। भाजपा जंगलराज नहीं आने देगी।”

Sun, 28 Jan 2024 12:20 PM

Bihar Politics LIVE Updates: मुख्यमंत्री के आवास पर एनडीए विधायक दल की बैठक

बिहार बीजेपी के तमाम विधायक अब मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। जीतनराम मांझी भी अपने विधायकों के साथ वहां पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में यहां एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। यहां फिर नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

Sun, 28 Jan 2024 12:05 PM

Bihar Politics LIVE: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM, भाजपा ने लिया चौंकाने वाला फैसला

भाजपा ने सम्राट चौधरी को बिहार में डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया है। उनके अलावा विजय सिन्हा को भी उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा। दोनों नेताओं को कमान देते हुए भाजपा ने अगड़ा और पिछड़ा का समीकरण साध लिया है।

Sun, 28 Jan 2024 12:01 PM

Nitish Kumar LIVE: नीतीश कुमार शाम 5 बजे लेंगे शपथ, नौवीं बार बनेंगे सीएम

नीतीश कुमार आज शाम को 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं हुआ है। जेपी नड्डा शाम 3 बजे पहुंचेंगे, उसके बाद राजभवन में शपथ ग्रहण का आयोजन होगा।

Sun, 28 Jan 2024 11:59 AM

Bihar Politics LIVE: भाजपा ने सम्राट चौधरी को बनाया विधायक दल का नेता, विजय सिन्हा होंगे उपनेता

भाजपा ने बिहार में नई सरकार की शपथ से पहले बड़ा फैसला ले लिया है। पार्टी के विधायकों की मीटिंग में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं पुरानी सरकार में स्पीकर रहे विजय सिन्हा को उप-नेता के तौर पर चुना गया है। विजय सिन्हा ने खुद को उपनेता चुने जाने के बाद कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जंगलराज से निपटने के लिए यह फैसला लिया है। हम जनादेश का सम्मान करते हुए बिहार में अच्छा काम करेंगे।

Sun, 28 Jan 2024 11:48 AM

Bihar Politics LIVE: खरगे बोले- पहले ही पता था कि चले जाएंगे

हमने जब लालू यादव और तेजस्वी जी से बात की तो उन लोगों ने कहा था कि हमें लगता है कि वह हमारे हाथ से चले जाएंगे। उन्होंने कहा था कि यदि नीतीश कुमार अलग भी हो जाएंगे तो हम मिलकर लड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम गठबंधन की खातिर चुप थे। हम चाहते थे कि अपनी तरफ से कुछ भी न बोला जाए ताकि कोई गलत संदेश न जाए। खरगे ने यह भी कहा कि देश में बहुत से लोग आया राम, गया राम करते रहते हैं।

Sun, 28 Jan 2024 11:41 AM

Bihar: नीतीश के इस्तीफे के साथ ही हरकत में बीजेपी, बुलाई विधायक दल की बैठक

Bihar Politics LIVE: बिहार में बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, ”जैसे ही नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, बिहार बीजेपी विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है। पीएम के मन की बात के बाद यह बैठक होगी। इसमें राज्य में हाल के विकास की समीक्षा की जाएगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी।’

Sun, 28 Jan 2024 11:30 AM

नीतीश कुमार ने संजय झा को भाजपा कार्यालय भेजा

आपको बता दें कि जदयू नेता संजय झा भाजपा कार्यालय पहुंचे। इनके साथ भाजपा विधायक सीएम आवास जाएंगे। वहां एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। 
 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *