Punjab Accident: Car Caught Fire Due To Collision With Truck, Four Died By Burning Alive – Amar Ujala Hindi News Live

Punjab Accident: Car caught fire due to collision with truck, four died by burning alive

ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग पर काबू करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंजाब के होशियारपुर में दसूहा के ऊंची बस्सी गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई और दरवाजे ना खुल पाने की वजह से कार सवार चारों लोग गाड़ी में जिंदा ही जलकर मौत का शिकार हो गए।

मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रक में फंसे ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला गया और उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जालंधर के निवासी हो सकते हैं क्योंकि जो गाड़ी हादसे का शिकार हुई है उसका नंबर जालंधर का है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *