India Pakistan | Terrorist Killing in Pakistan Randhir Jaiswal | झूठे आरोप लगाना बंद करे पाकिस्तान: भारत ने कहा- दुनिया जानती है आतंकवाद का गढ़ कहां है, कई देश PAK को वॉर्निंग दे चुके हैं

[ad_1]

नई दिल्ली/इस्लामाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। (प्रतीकात्मक)

भारत ने पाकिस्तान के फॉरेन सेक्रेटरी के तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि दुनिया जानती है कि आतंकवाद का गढ़ कहां है और कहां संगठित अपराध होता है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने कहा- कई देश पाकिस्तान के बारे में खुलकर बोलते रहे हैं।

इसके पहले गुरुवार दोपहर पाकिस्तान के फॉरेन सेक्रेटरी मोहम्मद सायरस सज्जाद काजी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि भारत के एजेंट्स ने दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की है।

पाकिस्तान ने क्या कहा था

  • काजी ने कहा था- रावलकोट और सियालकोट में दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के पीछे भारत के एजेंट्स का हाथ है और हमारे पास इसके सबूत हैं। इनके नाम शाहिद लतीफ और मोहम्मद रियाज थे। दोनों की हत्या पिछले साल हुई। कनाडा और अमेरिका में भी इसी तरह की घटनाएं हुईं हैं। भारत बहुत चालाकी से इस तरह के कामों को अंजाम दे रहा है। यह हत्याएं भाड़े के लोगों से कराई गईं। इसके लिए हाईटेक तरीके अपनाए गए।
  • काजी ने कहा- भारत के मीडिया और सोशल मीडिया ने इन्हें अपनी कामयाबी बताया। 11 अक्टूबर 2023 को लतीफ का मर्डर एक मस्जिद के सामने किया गया। जांच में इंडियन एजेंट योगेश कुमार का नाम सामने आया। वो किसी तीसरे देश में रहता है। उसने मोहम्मद उमैर से संपर्क किया और उमैर ने लोकल क्रिमिनल्स के जरिए लतीफ की हत्या कराने की कोशिश की। जब ये कोशिशें नाकाम रहीं तो उमैर ने खुद पाकिस्तान आकर यह काम किया।
  • काजी ने आगे कहा- मोहम्मद रियाज की हत्या रावलकोट में 8 सितंबर 2023 को की गई। हमने उसकी हत्या करने वाले अब्दुल्लाह अली को गिरफ्तार किया। वो कराची एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाला था। उसे अशोक कुमार आनंद और योगेश ने पैसे दिए थे।
पाकिस्तान के फॉरेन सेक्रेटरी मोहम्मद सायरस सज्जाद काजी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पाकिस्तान के फॉरेन सेक्रेटरी मोहम्मद सायरस सज्जाद काजी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे।

भारत का जवाब

  • पाकिस्तान के आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने कहा- हमने पाकिस्तान के विदेश सचिव के आरोपों के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। पाकिस्तान ने नए सिरे से भारत विरोधी बयानबाजी शुरू की है, जबकि सच पूरी दुनिया जानती है।
  • जैसवाल ने आगे कहा- पाकिस्तान लंबे वक्त से टेररिज्म, ऑर्गनाइज्ड क्राइम्स और दूसरे अपराधों में शामिल रहा है और इसका गढ़ रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देश पाकिस्तान को इस बारे में वॉर्निंग भी दे चुके हैं। अब पाकिस्तान दूसरे देशों पर आरोप लगा रहा है। इससे किसी मुश्किल का हल नहीं निकल सकेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *