China news | Fire in Jiangxi province kills many people Xi jinping | चीन आग से 25 लोगों की मौत: जियांग्शी प्रांत के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में हादसा; प्रेसिडेंट जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए

[ad_1]

बीजिंग2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद की यह तस्वीर शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की वेबसाइट से ली गई है।

चीन के जियांग्शी प्रांत में बुधवार को एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग लग गई। अब तक 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि वहां की लोकल गवर्नमेंट ने कर दी है। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक- घटना जियांग्शी प्रांत के युशुई मार्केट में हुई। घटना के वक्त यहां काफी लोग मौजूद थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

यह शॉपिंग कॉम्पलेक्स एक बेसमेंट में है। आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आग एक जंक फूड के स्टॉल से शुरू हुई। 102 लोगों को वहां से निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

यह तस्वीर शंघाई डेली ने जारी की है। बताया जाता है कि आग एक बेसमेंट में बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के जंक फूड स्टॉल से शुरू हुई।

यह तस्वीर शंघाई डेली ने जारी की है। बताया जाता है कि आग एक बेसमेंट में बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के जंक फूड स्टॉल से शुरू हुई।

जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए
‘शिन्हुआ’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक- जियांग्शी प्रांत में 25 लोगों के मारे जाने के बाद प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से पूछा कि है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं और इन पर रोक लगाने के लिए किस तरह के इंतजाम किए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *