Ram Mandir Celebration In New York | ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा New York, टाइम्स स्क्वायर सैकड़ों लोगों ने मनाया ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का उत्सव

[ad_1]

टाइम्स स्क्वायर में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

Loading

वाशिंगटन: अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में संपन्न हुए ‘राम लला प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lalla Pran Pratishtha) समारोह पर जहां देश भर में उत्साह के साथ जश्न मनाया गया वहीं इस दिन विदेशों में भी राम लला की धूम रही। प्राण प्रतिष्ठा के दिन न केवल भारत बल्कि अमेरिका (America) में भी सैकड़ों की संख्या में मंदिरों ओर सामुदायिक संस्थाओं ने उत्सव मनाया। 

न्यूयॉर्क में प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। अमेरिका की विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को यहां पूरे देश में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं समुदाय के कई सदस्य इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर इकट्ठा हुए। उन्होंने आने-जाने वाले लोगों को लड्डू बांटे। साथ ही टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर अयोध्या के टाम मंदिर की तस्वीरें और दृश्य भी प्रदर्शित किए गए।

इन समुदाय के लोगों ने मिल कर मनाया उत्सव 

अमेरिकी समुदाय के लोग भी इस समारोह में शामिल हुए। उनका कहना है कि यह पूरे समुदाय के लिए खुशी मनाने का क्षण है और यह एक सपने के सच होने जैसा है। ‘सिख ऑफ अमेरिका’ संगठन के सदस्य जस्सी सिंह ने कहा, “यह एक बहुत ही खुशी का मौका है।” सिंह ने कहा, “सिख समुदाय और ‘सिख ऑफ अमेरिका’ की ओर से में भारत में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के इस खुशी के अवसर पर अपने हिंदू भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। 

यह भी पढ़ें

हम सभी समुदाय सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई यहां इस खुशी के मौके पर जश्न मना रहे हैं।” ‘मुस्लिम ऑफ अमेरिका संगठन के सदस्य और पाकिस्तानी अमेरिकी साजिद तार भी वर्जीनिया के एसवी लोटस टेम्पल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “में यहां शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आया हूं। हम वर्षों से उपमहाद्वीप में एक साथ रह रहे हैं लेकिन आज हमारे बीच बहुत सारे मतभेद पैदा हो गये हैं। मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।” उन्होंने मंदिर के उद्घाटन के लिए हिंदू समुदाय को बधाई दी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *