[ad_1]
सुपरहिट पिता की महाफ्लॉप बेटी, 4 साल में की सिर्फ 3 फिल्में, 1 भी नहीं हुई हिट, फिर भी कमाती हैं करोड़ों
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, वरुण धवन, करीना और करिश्मा कपूर जैसे बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स हैं जिन्होंने अपने पेरेंट्स के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मों में किस्मत आजमाई और उन्हें सफलता भी मिली, लेकिन वो कहते हैं ना कि इस चकाचौंध भरी इंडस्ट्री में शोहरत हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. बॉलीवुड में कई ऐसे स्टारकिड्स भी हैं जिनके माता-पिता ने भले ही फिल्मों में बरसों तक राज किया था, लेकिन वह इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए.
01
आज जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनके पिता का फिल्मी करियर सुपरहिट रहा था. उन्होंने सुपरहिट फिल्म से इंडस्ट्री में शानदार डेब्यू किया था और फिर दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया था, लेकिन बेटी की किस्मत इसके बिल्कुल उलट रही. सुपरस्टार पिता की ये महाफ्लॉप बेटी स्टारडम के मामले में उनके आस-पास भी नहीं पहुंच पाईं. (फोटो साभार-instagram@athiyashetty)
02

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में वह एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली संग नजर आई थीं. ‘हीरो’ को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था. (फोटो साभार-instagram@athiyashetty)
03

सलमान खान ने दो नए-नवेले स्टारकिड्स पर पैसे लगाने का बड़ा जोखिम उठाया था, लेकिन ‘हीरो’ बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से सलमान खान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. (फोटो साभार-instagram@athiyashetty)
04

डेब्यू फिल्म ‘हीरो’ के फ्लॉप होने के बाद अथिया शेट्टी साल 2017 में फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और अनिल कपूर अहम भूमिका में दिखे थे, लेकिन अथिया शेट्टी की दूसरी फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर पहली फिल्म से भी बुरा हश्र हुआ था. (फोटो साभार-instagram@athiyashetty)
05

अथिया शेट्टी आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अपोजिट नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी दिखे थे. ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. (फोटो साभार-instagram@athiyashetty)
06

साल 2019 के बाद से ही अथिया शेट्टी फिल्मों से दूर हैं. हालांकि, बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद आज भी ये एक्ट्रेस आलीशान जिंदगी जीती हैं. वह आज भी ब्रांड के विज्ञापनों के जरिए करोड़ों रुपये कमाती हैं. (फोटो साभार-instagram@athiyashetty)
07

पिछले साल आज ही के दिन यानी 23 जनवरी 2023 को अथिया शेट्टी ने मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की थी. अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पिछले साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर अपने करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे. आज ये कपल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मना रहा है. (फोटो साभार-instagram@athiyashetty)
अगली गैलरी
[ad_2]
Source link
