Ayodhya Ram Pran Pratishtha Live Updates: Pm Modi In Ayodhya, Ram Lalla Murti Puja Time Inauguration Ceremony – Amar Ujala Hindi News Live

06:26 PM, 22-Jan-2024

राहुल गांधी को मंदिर में रोके जाने पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कही ये बात

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को असम के एक मंदिर में प्रवेश करने से रोके जाने पर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर बोले, यदि आपकी (राहुल गांधी) आस्था है और आप राजनीतिक लाभ के लिए मंदिर जाने का इरादा नहीं रखते हैं, तो आपको निश्चित रूप से जाना चाहिए और कोई भी आपको नहीं रोकेगा।

06:21 PM, 22-Jan-2024

जनकपुर में भी मनाया जा रहा दीपोत्सव

नेपाल के जनकपुर में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ‘दीपोत्सव’ मनाया जा रहा है। जनकपुर रंगबिरंगी रोशनी और सैकड़ों दीयों से जगमगा उठा है।

06:14 PM, 22-Jan-2024

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मैं अभी भी भावुक हूं

प्राण प्रतिष्ठा के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मैं अभी भी भावुक हूं। आज मेरी स्थिति गुरु वशिष्ठ के जैसी है जब भगवान राम वनवास के बाद लौटे थे।

06:09 PM, 22-Jan-2024

हनुमान गढ़ी पर भी जलाए गए दीये

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में मिट्टी के दीपक जलाकर खुशी मनाई। 

05:50 PM, 22-Jan-2024

सैकड़ों दीयों से रोशन हुआ सरयू घाट

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सैकड़ों दीयों से सरयू घाट रोशन हुआ। वहीं जश्न मनाने के लिए हरिद्वार की हर की पौड़ी को मिट्टी के दीयों से रोशन किया जाएगा।

05:43 PM, 22-Jan-2024

दस हजार वर्ग फीट की सजाई गई रंगोली

मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके में बनाई गई भगवान राम की लगभग 10,000 वर्ग फीट की विशाल रंगोली सजाई गई। 

05:21 PM, 22-Jan-2024

रामलला के कल से शुरू हो जाएंगे दर्शन

सुरक्षा के लिहाज से आम लोगों के लिए रामलला के दर्शन पर रोक लगा दी गई थी। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद कहा कि रामलला के दर्शन कल से शुरू हो जाएंगे।

 

05:19 PM, 22-Jan-2024

चिराग पासवान बोले- यह राम राज्य की शुरुआत है

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, यह एक भावनात्मक क्षण था। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं कि मुझे यहां आने का मौका मिला। भगवान राम आए हैं, यह राम राज्य की शुरुआत है।

 

05:14 PM, 22-Jan-2024

रक्षा मंत्री बोले- जो इस क्षण के गवाह बने वे भाग्यशाली

Ram Mandir Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अयोध्या मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। रक्षामंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को क्रांतिकारी कार्य बताया और कहा कि जो लोग इस क्षण के गवाह बने, वे भाग्यशाली हैं।

05:02 PM, 22-Jan-2024

अभिनेता जैकी श्रॉफ बोले- बहुत अच्छा लगा कि मुझे बुलाया गया

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि मुझे रामलला का आशीर्वाद मिला है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मुझे बुलाया गया। जब भी मुझे इंस्पेक्टर की भूमिका दी जाती थी, तो मेरा नाम राम होता था।

 

04:58 PM, 22-Jan-2024

अभिनेता शैलेश लोढ़ा बोले- शब्द भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकते

अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने कहा कि शब्द भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकते। आज के समारोह के बाद मुझे लगता है कि देश एक अलग आयाम में है।

 

04:46 PM, 22-Jan-2024

कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य बोले- सौभाग्यशाली हूं कि समारोह में शामिल हो पाया

राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह बोले- सौभाग्यशाली हूं कि इस कार्यक्रम में शामिल हो पाया। आज देश और दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि आने वाला साल हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए विकास लेकर आए और हमारा राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़े।

 

04:40 PM, 22-Jan-2024

श्री श्री रविशंकर बोले- मन में बहुत संतुष्टि का भाव है

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के बाद आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा, मन में बहुत संतुष्टि का भाव है।

 

04:40 PM, 22-Jan-2024

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बोले- भगवान राम सबके हैं

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब मुझे लगता है कि देश में कोई विवाद नहीं रहेगा, सब मिलजुल कर खुशी से रहेंगे। भगवान राम सबके हैं।

 

04:38 PM, 22-Jan-2024

इमाम संगठन के प्रमुख इमाम बोले- हमारे लिए राष्ट्र पहले

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि यह नए भारत का चेहरा है। हमारा सबसे बड़ा धर्म मानवता है। हमारे लिए राष्ट्र पहले है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *