updates pm modi in ayodhya latest ram janmabhoomi news-national news

Ram Mandir Pran Pratishtha Live Updates: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महज कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इससे पहले शुभ संस्कारों की शुरुआत मंगलवार 16 जनवरी को ही हो गई थी, जो 21 जनवरी रविवार तक जारी रहीं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड (12:29:08-12:30:32) का मुहूर्त चुना गया है।

किसे एंट्री
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने पोस्ट किया था, ‘प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी: भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।’

राम नगरी कही जाने वाले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में VVIP मेहमानों का आना रविवार से ही शुरू हो गया था। करीब 7000 गणमान्य अयोध्या में इस खास समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले ट्रस्ट ने जानकारी दी थी, ‘गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद, सभी साक्षी महानुभावों को दर्शन कराया जाएगा।’ ट्रस्ट के अनुसार, समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे। श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे, तथा काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Mon, 22 Jan 2024 10:40 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: कांग्रेस नेता ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

Ayodhya Ram Mandir LIVE: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सनातन के शासन और राम राज्य की दोबारा स्थापना का दिन है। यह दिन सदियों के संघर्ष और हजारों लोगों की कुर्बानियों के बाद आया है…। मुझे लगता है कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते, तो यह संभव नहीं हो पाता।’

Mon, 22 Jan 2024 10:23 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: RSS प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पहुंचे

Ayodhya Ram Mandir LIVE: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS के प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। खबर है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भागवत भी मंदिर के गर्भगृह में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढे़ 10 बजे तक अयोध्या पहुंचने की संभावनाएं हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में जनता का स्वागत किया।

Mon, 22 Jan 2024 10:19 AM

Ayodhya Ram Mandir: ये हस्तियां होंगी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल

Ayodhya Ram Mandir LIVE: खेल हस्तियां: विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, अनिल कुंबले, वेंकटेश प्रसाद, एमएस धोनी, आर अश्विन, मिथाली राज
मनोरंजन जगत: रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय, शेफाली शाह, रणदीप हुड्डा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, चिरंजीवी, अजय देवगन, रामचरण, सनी देओल

Mon, 22 Jan 2024 10:02 AM

Ram Mandir LIVE: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घर पर ही की पूजा-अर्चना

Ram Mandir LIVE: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आवास पर ही रामलला की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, ‘जिस पल, जिस क्षण और जिस दिन की लंबे समय से प्रतीक्षा थी, वर्षों से इंतजार था आज वो इंतजार समाप्त हो रहा है। भगवान राम अपने जन्मस्थान पर विराजित हो रहे हैं… आज एक ऐसा दिन है जिसकी हर राम भक्त हमेशा प्रतीक्षा कर रहा था।’

Mon, 22 Jan 2024 09:55 AM

Ram Mandir LIVE: अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ram Mandir LIVE: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी सज चुकी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राम मंदिर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अयोध्या पहुंचे लोगों का स्वागत किया। खबर है कि रविवार रात कड़कड़ाती ठंड में ही सीएम आदित्यनाथ पैदल ही राम मंदिर में तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए थे।

Mon, 22 Jan 2024 09:53 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: मेक्सिको का पहला राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir LIVE: एक ओर जहां अयोध्या में नए मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। वहीं, हजारों किमी दूर मेक्सिको में भी पहला राम मंदिर स्थापित हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मेक्सिको के कीरेतारो शहर में नया राम मंदिर तैयार किया गया है। भारत में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीयों ने यहां पूजा-अर्चना की।

Mon, 22 Jan 2024 09:38 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: अब खत्म हो जाएंगी मुश्किलें… प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बोले आचार्य सत्येंद्र दास

Ayodhya Ram Mandir LIVE: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि अब सभी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘…सबकुछ अच्छे से हो रहा है। राम भक्त जो चाहते थे, आज पूरा हो रहा है…। जैसे ही रामलला विराजमान होंगे… सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी…।’ प्राण प्रतिष्ठा 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के बीच हो सकती है।

Mon, 22 Jan 2024 09:27 AM

Ram Mandir LIVE: विदेश में गूंजा जय श्री राम, पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल; देखें तस्वीरें

ram mandir
Mon, 22 Jan 2024 09:18 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: विदेश में गूंजा राम का नाम, मंदिरों में जारी है पूजा अर्चना

Ayodhya Ram Mandir LIVE: भारत ही नहीं पूरी दुनिया में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जारी हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो में राम जन्मभूमि स्थापना समिति ने ओवरसीज फ्रैंड्स ऑफ राम मंदिर के साथ मिलकर जश्न मनाया। इधर, अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीयों ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके अलावा मिनेसोटा और न्यूयॉर्क में भी जश्न का माहौल है।

Mon, 22 Jan 2024 09:15 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: अंतरिक्ष से कैसी नजर आती है अयोध्या नगरी, ISRO ने कराए दर्शन

ayodhya ram mandir live
Mon, 22 Jan 2024 09:11 AM

Ram Mandir LIVE: बाबरी के पक्षकार बोले- अयोध्या जाकर लें राम का आशीर्वाद

Ram Mandir LIVE: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने लोगों से अयोध्या जाकर रामलला का आशीर्वाद लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘पूरा देश जश्न मना रहा है। लोगों को भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जाना चाहिए।’ उन्हें मंदिर में सोमवार को होने जा रहे समारोह के लिए भी आमंत्रित किया गया है।

Mon, 22 Jan 2024 08:55 AM

Ram Mandir LIVE: चारमीनार पर गूंजा राम भजन

Ram Mandir LIVE: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर हैदराबाद के श्री भाग्य लक्ष्मी मंदिर, चारमीनार में भक्तों ने राम भजन गाया। खास बात है कि सोमवार को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही 16 जनवरी से मंदिर में अनुष्ठान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 11 दिनों के अनुष्ठान में जुटे हुए हैं। वह करीब 50 मिनट मंदिर में रहेंगे।

Mon, 22 Jan 2024 08:53 AM

Ram Mandir LIVE: गोवा में सीएम प्रमोद सावंत ने की पूजा, देशवासियों को दी बधाई

Ram Mandir LIVE: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राजधानी पणजी में श्री राम की पूजा की। सोमवार को उन्होंने कहा, ‘आज भारत के लिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सबसे बड़ा उत्सव है। बड़े उत्साह और धूम-धाम के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी हो रही है… मैं देशवासियों को इसकी बधाई देता हूं…’

Mon, 22 Jan 2024 08:42 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: कैलाश खेर बोले ‘राम ही पार लगावेंगे’

Ayodhya Ram Mandir LIVE: ‘अजी मैं तो राम ही राम भजूं मेरे राम, राम ही पार लगावेंगे’, बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों के बीच राम भजन की कुछ पंक्तियां सुनाईं। उनके अलावा विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित समेत कई बड़े कलाकार अयोध्या के लिए निकल चुके हैं।

Mon, 22 Jan 2024 08:38 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: राम मंदिर में खास होगी आरती, सेना हेलीकॉप्टर से करेगी पुष्प वर्षा

Ayodhya Ram Mandir LIVE: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खबर है कि आरती के समय सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी। जो आरती के समय सभी अतिथि बजाएंगे। आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा करेंगे। परिसर में 30 कलाकार अलग अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे। एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे। ये सभी भारतीय वाद्य होंगे।

Mon, 22 Jan 2024 08:31 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: इतना भव्य है अयोध्या का राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir LIVE: नागर शैली में तैयार हुए राम जन्मभूमि मंदिर 380 लंबा (पूर्व-पश्चिम), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा है। खास बात है कि यह 392 स्तंभों पर टिका है और यहां 44 दरवाजे हैं। मंदिर के कुल तीन तल हैं। कहा जा रहा है कि अंतिम तल 2025 के अंत तक तैयार हो सकता है। मंदिर के लिए कुल तीन मूर्तियां तैयार की गई थीं। अरुण योगीराज की मूर्ति के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

Mon, 22 Jan 2024 08:17 AM

Ram Mandir LIVE: लालकृष्ण आडवाणी कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल, क्या है वजह

Ram Mandir LIVE: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। इसी बीच खबरें हैं कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी कार्यक्रम से दूरी बना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौसम में ठंडक को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। खास बात है कि राम मंदिर आंदोलन के मुख्य चेहरों में से एक रहे आडवाणी 96 वर्ष के हैं।

Mon, 22 Jan 2024 08:13 AM

Ram Mandir LIVE: अयोध्या में ऐसा रहेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम

सुबह 10.25 पर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे
10.55 बजे तक राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे
12: 05 बजे से प्राण प्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम होगा शुरू
12:29 मिनट से 12:30 मिनट 32 सेकंड तक शुभ मुहूर्त (85 सेकंड का) रहेगा
12:55 बजे तक पूजा कार्यक्रम खत्म होगा
दोपहर 1 बजे कार्यक्रम में आए अतिथियों को संबोधित करेंगे
2:05 बजे तक कुबेर टीला पहुंचकर शिव मंदिर में पूजन करेंगे
3.05 बजे से अयोध्या से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

Mon, 22 Jan 2024 08:13 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: इजरायल से भी आईं शुभकामनाएं, राजदूत ने दिखाया मंदिर का मॉडल

Ayodhya Ram Mandir LIVE: भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राममंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं; यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा।’

Mon, 22 Jan 2024 08:03 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE: सज गया अयोध्या दरबार, देखें अनुष्ठान की तस्वीरें

ayodhya ram mandir live

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *