ऐप पर पढ़ें
Delhi school closed: 22 जनवरी (सोमवार) को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। ऐसे में दिल्ली में सोमवार को मॉर्निंग शिफ्ट वाले स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर एक आदेश जारी कर दिया है।
छुट्टी के लिए आदेश जारी
शिक्षा निदेशालय ने 22 जनवरी 2024 को सुबह या सामान्य पाली के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में लिखा है कि दिल्ली सरकार के सभी प्रतिष्ठानों को कल आधे दिन (दोपहर 02:30 बजे तक) बंद रखने की घोषणा की गई है। ऐसा इसलिए कि सभी सरकारी कर्मचारी अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव मना सकें। वहीं सरकार ने जनरल और मॉर्निंग शिफ्ट में चलने वाले दिल्ली के सहायता प्राप्त स्कूलों को कल बंद रखने का आदेश दिया है।
खबर अपडेट हो रही है…