Non-Aligned Movement | शिखर सम्मेलन में गाजा पर इजराइल के हमले को माना ‘‘अवैध”, जाने पूरी खबर

[ad_1]

गुटनिरपेक्ष आंदोलन सम्मेलन समिट

Loading

युगांडा: गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन (Non-Aligned Movement Summit) में शामिल हुए राष्ट्राध्यक्षों ने गाजा पट्टी में इजराइल के सैन्य अभियान (Israel-Hamas War) को शनिवार को ‘‘अवैध” (Invalid) करार दिया। साथ ही फलस्तीन के नागरिकों और बुनियादी ढांचों पर हमलों  की कड़ी निंदा की।

सम्मेलन की समाप्ति पर जारी बयान

गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन की समाप्ति पर एक बयान जारी कर गाजा पट्टी तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए युद्धविराम की मांग की गई और 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर द्वि-राष्ट्र समाधान का आह्वान किया गया। तब इजराइल और पड़ोसी अरब देशों के बीच हुए युद्ध के बाद इजराइल ने गाजा, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम पर कब्जा कर लिया था। इस समूह ने फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र में शामिल करने की भी मांग की। 

यह भी पढ़ें

120 देशों के 90 प्रतिनिधियों ने लिया भाग

आपको बता दें, युगांडा की राजधानी कंपाला में सप्ताह भर चले गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAAM) शिखर सम्मेलन में 120 देशों के 30 राष्ट्राध्यक्षों सहित नब्बे प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका समापन शुक्रवार और शनिवार को राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के साथ हुआ।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *