Ayodhya Ram Mandir SC Judges Pran Pratishtha Invitation | Ranjan Gogoi | राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा, CJI समेत 5 जजों को न्योता: ​​​​​​​गेस्ट लिस्ट में 8 हजार चुनिंदा लोग; इनमें अंबानी, अमिताभ, अमजद अली और अल्लु अर्जुन शामिल

​​​​​​​नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में करीब 8 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमे जज,कारोबारी, अभिनेता और राजनेता शामिल हैं।

अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के 5 जजों को भी 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में स्टेट गेस्ट के तौर पर न्योता दिया गया है।इनमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा पूर्व CJI रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल हैं।

ये पांचों जज उस संवैधानिक बेंच का हिस्सा थे, जिसने 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। समारोह में बुलाए गए लोगों की इस लिस्ट में 8 हजार चुनिंदा लोगों के नाम हैं। इनमें देश के प्रमुख राजनेता, जज, प्रमुख उद्योगपति, शीर्ष फिल्म सितारे, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं।

कारोबारी मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

प्रमुख कारोबारियों को न्योता
मुकेश अंबानी के अलावा उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत, बहू श्लोका और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी समारोह में शामिल होंगे। आमंत्रित अन्य प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी निरजा, पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम, टीसीएस के CEO के कृतिवासन, डॉ. रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के सतीश शामिल हैं।

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी निरजा भी अयोध्या पहुंच रहे हैं।

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी निरजा भी अयोध्या पहुंच रहे हैं।

अमिताभ निजी चार्टर्ड विमान से जाएंगे
आमंत्रितों में शामिल कुछ लोग 22 जनवरी को निजी जेट से उड़ान भर रहे हैं। वहीं अन्य एक दिन पहले पहुंचने के लिए नियमित उड़ानें ले रहे हैं। ये अयोध्या या लखनऊ में रुकेंगे। बॉलिवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन निजी चार्टर्ड विमान से अयोध्या जाएंगे। अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन, मोहनलाल, अनुपम खेर और चिरंजीवी को भी न्योता मिला है।

इसके अलावा सरोद वादक अमजद अली, गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर, गीतकार प्रसून जोशी, निर्देशक संजय लीला भंसाली,चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी बुलाया गया है।

राजनेता और खिलाड़ी भी पहुंचेंगे

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज भी अयोध्या आमंत्रित की गई हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज भी अयोध्या आमंत्रित की गई हैं।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया भी इस सूची में हैं। सूची में शामिल अन्य लोगों में भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत, पूर्व राजनयिक अमर सिन्हा, पूर्व अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल और मुकुल रोहतगी और भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
राम की 15 कहानियां पार्ट-2…राम ने छड़ी मारकर मंथरा का पैर तोड़ा:बेटे की मौत का बदला लेने आई शूर्पणखा, तमिल-मराठी-तेलुगु-कन्नड़ की रामायण

राम की कहानियां देश-दुनिया में बिखरी पड़ी हैं। कहीं राम इंसान हैं, कहीं अवतार हैं, तो कहीं प्रेमी पति, जिनसे उनकी पत्नी को दूर कर दिया गया है। भाषा-संस्कृति बदलते ही राम के अलावा रामकहानी के दूसरे किरदार और उनसे जुड़ी कहानियां भी बदलती जाती हैं। बस एक चीज बनी रहती है कि राम नहीं बदलते। राम सब जगह बने रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *