Mexico Extortion Gang Busted; Bride Nancy Arrested On Wedding Day | मैक्सिको में शादी के दिन लड़की गिरफ्तार: जबरिया उगाही के मामले में तलाश थी; पुलिस ने कहा- प्रेमी का नाम चूहा- वो भाग गया

[ad_1]

मैक्सिको सिटी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गिरफ्तार की गई लड़की की यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है। पुलिस की तरफ से जारी तस्वीर में नैन्सी का चेहरा पूरी तरह धुंधला किया गया है।

मैक्सिको में एक लड़की को पुलिस ने शादी के दिन गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त यह महिला ‘वेडिंग गाउन’ यानी शादी के कपड़ों में थी। पुलिस रिकॉर्ड में इस लड़की के होने वाले पति और प्रेमी का ‘कोड नेम’ चूहा है। वो होने वाली पत्नी को छोड़कर फरार हो गया।

दरअसल, ये लड़की और प्रेमी एक खूंखार एक्सटॉर्शन गैंग (जबरिया उगाही करने वाला गैंग) के मेंबर हैं। गिरफ्तारी कुछ दिन पहले की गई थी। इसकी जानकारी अब दी गई है।

6 लोगों का गैंग

  • मैक्सिको पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई लड़की 8 लोगों के गैंग की मेंबर है। इसमें उसके होने वाले पति के अलावा 6 लोग और हैं। मैक्सिको में पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसी ड्रग्स सिंडिकेट और एक्सटॉर्शन करने वाले गैंग्स और उनके मेंबर्स को कोड नेम देती हैं। यह पुलिस रिकॉर्ड में हमेशा मौजूद रहते हैं। गिरफ्तार की गई लड़की का कोड नेम नैन्सी और उसके प्रेमी का नाम चूहा है।
  • नैन्सी की गिरफ्तारी का मामला भी रोचक है। दरअसल, मैक्सिको पुलिस मुखबिरों को मोटी रकम देती हैं और ज्यादातर मामलों में यह पैसा उन्हीं लोगों से वसूला जाता है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाता है।
  • पुलिस को मुखबिर ने बताया कि नैन्सी और चूहा शादी करने वाले हैं। पुलिस की एक टीम ने शादी के दौरान ही इन लोगों को गिरफ्तार करने की प्लानिंग बनाई। रेड के दौरान चूहा तो भागने में कामयाब रहा, लेकिन नैन्सी पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
ला फेमेलिया गैंग के एक मेंबर की यह तस्वीर पुलिस ने जारी की है।

ला फेमेलिया गैंग के एक मेंबर की यह तस्वीर पुलिस ने जारी की है।

चिकन ट्रेडर्स से वसूली का आरोप

  • नैन्सी और उसका गैंग मैक्सिको सिटी के करीब तोलुका शहर से ताल्लुक रखते हैं। यहां मीट और खासतौर पर चिकन कारोबार काफी होता है। यह गैंग इसी इलाके में एक्टिव था और यहां के बड़े कारोबारियों को जान से मारने की धमकी देकर जबरिया वसूली करती था।
  • यहां के कई कारोबारियों और पॉल्ट्री फार्म मालिकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन प्लान किया। गिरफ्तार किए लोगों ने सैंटियागो नाम के खतरनाक अपराधी भी है। उस पर कई कारोबारियों को अगवा करके जबरिया वसूली करने का आरोप है।
  • पुलिस ने इस गैंग के कई अपराधियों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और लोगों से अपील की है कि वो इनके बारे में जानकारी दें। कुछ के वीडियोज भी जारी किए गए हैं।
मैक्सिको पुलिस के मुताबिक- एक्सटॉर्शन गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये ड्रग्स सिंडिकेट से भी जुड़े हुए हैं। (प्रतीकात्मक)

मैक्सिको पुलिस के मुताबिक- एक्सटॉर्शन गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये ड्रग्स सिंडिकेट से भी जुड़े हुए हैं। (प्रतीकात्मक)

ड्रग माफिया से जुड़े हैं तार

  • नैन्सी और चूहा दोनों के क्रिमिनल रिकॉर्ड है और एक बार इन्हें पहले भी गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसी महीने की शुरुआत में ‘ला फेमेलिया’ गैंग पर 6 लोगों के मर्डर का आरोप लगा था। नैन्सी और चूहा का गैंग इसी ड्रग गैंग का हिस्सा माना जाता है। इसके बाद इनकी तलाश तेज हो गई थी। इनके गैंग के सरगना का नाम पुलिस रिकॉर्ड में मुर्गा है।
  • पुलिस के एक अफसर ने कहा- यह लोग आम लोगों को तो परेशान करते ही हैं। इसके अलावा इनका आपस में जो झगड़ा होता है, उसमें भी कई लोग मारे जाते हैं। यह हमारे देश के लिए नासूर बन चुके हैं। इनका खात्मा बहुत जरूरी है।
  • अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम रिकॉर्ड के मुताबिक- 3.44% मामले एक्सटॉर्शन के हैं। पहले यह करीब 20% होते थे। अब तक पुलिस की कार्रवाई में करोड़ों रुपए के ड्रग्स भी बरामद किए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *