Imran Khan
– फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। उससे पहले सियासी दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ, सर्वोच्च न्यायालय और शक्तिशाली सेना पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नवाज ‘दो अंपायरों’ के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं और उनमें से एक अंपायर ने हाल ही में पीटीआई को चुनाव से किनारे करने के लिए ‘नो बॉल’ का संकेत दिया है।
