Weather Update 14 January UP Bihar Delhi Temperature Cold Wave Alert Forecast Winter Thand When North India Get Relief from Cold Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi

Weather Update, IMD Rainfall Alert: कड़ाके की ठंड से पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। यूपी-दिल्ली जैसे राज्यों में भी पहाड़ों जितनी ठंड पड़ रही है। अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में सुबह के समय घने से घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान शीतलहर से गंभीर शीतलहर की संभावना जताई गई है। उसके बाद इससे राहत मिलेगी। उत्तर भारत में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने वाला है और दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि साउथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में यह 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में शीतलहर जारी रही।

पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 जनवरी, उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इसके अलावा, बिहार, झाखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में 16-18 जनवरी के दौरान हल्की बारिश होने जा रही है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 17 जनवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 

ठंड को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14 की रात से 16 की सुबह तक बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 14-16 जनवरी के बीच घने से घना कोहरा छाएगा। इसके अलावा, उत्तरी राजस्थान में 14-18 जनवरी, उत्तरी मध्य प्रदेश में 14 जनवरी, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14 और 15 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 14-16 जनवरी को शीतलहर चलेगी। यूपी की बात करें तो 14 और 15 जनवरी को और कई जगह 16 जनवरी को शीतलहर चलने का अलर्ट है। 

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों  तक भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, उसके बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आने की संभावना है। वहीं, मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक मिनिमम टेम्प्रेचर में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। महाराष्ट्र, गुजरात की बात करें तो अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *