The flight from Mumbai to Guwahati reached Bangladesh | मुंबई से गुवाहाटी जा रहे पैसेंजर बांग्लादेश में फंसे: कोहरे से फ्लाइट ढाका डायवर्ट हुई; 178 पैसेंजर्स 12 घंटे विमान में ही बैठे रहे

मुंबई/गुवाहाटी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट शनिवार (13 जनवरी) को बांग्लादेश के ढाका पहुंच गई। गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी और उसे डायवर्ट किया गया।

इस फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने नहीं दिया गया। इसके कारण यात्रियों को ढाका में कई घंटों तक फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा।

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी जाहिर की। इंडिगो ने बताया कि देरी होने के कारण फ्लाइट में यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया था।

फ्लाइट में बैठे कांग्रेस नेता ने जानकारी दी

इस फ्लाइट में कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर भी सफर कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं पिछले 9 घंटे से विमान में फंसा हूं। मैं मणिपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए निकला था। देखते हैं हम कब तक गुवाहाटी पहुंचेंगे। वहां से फिर इंफाल के लिए फ्लाइट लूंगा।

मुंबई से करीब 3 घंटे लेट चली थी फ्लाइट
दरअसल, मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5319 शुक्रवार की रात 8:20 बजे उड़ाने भरने वाली थी। इसे रात 11:10 बजे गुवाहाटी पहुंचना था। लेकिन मुंबई से ही यह फ्लाइट 11:12 बजे चली थी। शनिवार सुबह 3:26 बजे तक इसे गुवाहाटी पहुंचना था। लेकिन कोहरे के कारण इसे ढाका डायवर्ट करना पड़ा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *