Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 13 January 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 13 January 2024- ग्रहों की स्थिति: गुरु मेष राशि में, केतु कन्या राशि में, शुक्र वृश्चिक राशि में, सूर्य, बुध और मंगल धनु राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल- 

मेष राशि : सरकारी तंत्र से लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय,राजनीतिक लाभ, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

सिंह राशि : शत्रु नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। थोड़ा डिस्टर्ब जरूर करेंगे। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि : प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए लेकिन पढ़ने-लिखने का अच्छा समय है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा, क्योंकि गृह-कलह रहेगी। प्रेम-संतान आपका सुखद है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार का विस्तार होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार पहले से ही अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : भाग्य साथ दे रहा है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत नजदीक का मामला हो गया है। व्यापार बहुत सही, बस अभी निवेश करने से बचिए। नीली वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

मकर राशि : ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि : मन प्रसन्न रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य  मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *