India vs Afghanistan 1st T20I Match LIVE Score Updates Ind vs Afg Mohali T20 Match 11 January Live Hindi Commentary – Ind vs Afg 1st T20I Match LIVE: अफगानिस्तान को लगा चौथा झटका, मुकेश ने उमरजई को किया बोल्ड, Cricket News

India vs Afghanistan 1st T20I Match LIVE: भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारत की ये आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज है। ऐसे में भारत के लिए ये सीरीज अपने खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए महत्वपूर्ण सीरीज है। अफगानिस्तान के लिए ये सीरीज इसलिए अहम है, क्योंकि कभी भी टीम भारत के खिलाफ एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीती है। 

Ind vs Afg 1st T20I Match LIVE Scorecard
India vs Afghanistan 1st T20I Match Hindi Commentary

Ind vs Afg 1st T20I Match LIVE Score Updates:

AFG 125/4 (17.1 ओवर)

8:17 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE – भारत को चौथी सफलता मुकेश कुमार ने दिलाई। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को 29 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। अब नजीबुल्लाह जादरान मोहम्मद नबी का साथ देने आए हैं। 

8:10 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE – अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने टीम के लिए तेज गति से रन बनाए हैं और स्कोर 120 हो चुका है। अभी भी चार ओवरों का खेल बाकी है। 

8:00 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 90 के पार हो गया है। उमरजई और नईब शानदार शॉट लगा रहे हैं। 

7:44 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – अफगानिस्तान का तीसरा विकेट रहमत शाह के रूप में गिरा। वे 6 गेंदों में 3 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। 

7:38 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – भारत को दूसरी सफलता शिवम दुबे ने दिलाई। उन्होंने इब्राहिम जादरान को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 25 रन बनाए। 

7:36 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – अफगानिस्तान को पहला रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा। उनको अक्षर पटेल ने जितेश शर्मा के हाथों स्टंप आउट कराया। वे 28 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।

7:30 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – अफगानिस्तान की टीम ने पावरप्ले में कोई विकेट तो नहीं खोया, लेकिन सिर्फ 33 रन ही पहले 6 ओवर में इब्राहिम जादरान और रहमनुल्लाह गुरबाज ने बनाए। 

7:20 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – अक्षर पटेल के ओवर में कुल 7 रन गए, जिसमें एक चौका शामिल था। 

7:17 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – अर्शदीप सिंह भारत के लिए तीसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने 8 रन दिए। इस ओवर में एक कैच शिवम दुबे ने छोड़ा। अब स्पिनर अक्षर पटेल क्रीज पर आ गए हैं।

7:12 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – मुकेश कुमार के दूसरे ओवर में कुल 6 रन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने बनाए।

7:05 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – अर्शदीप सिंह का पहला ओवर मेडेन रहा। गुरबाज एक भी रन नहीं बना सके।

7:00 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score – अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ओपनिंग पर उतरे और सामने के छोर से अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए। 

6:35 PM – Ind vs Afg 1st T20I- भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान

6:35 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE- भारतीय टीम में ओपनर यशस्वी जायसवाल बाहर हैं। उनके अलावा संजू सैमसन, आवेश खान और कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है। 

6:31 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE- भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। 

6:15 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE Score- मैच की तैयारी पूरी हो चुकी है। फ्लडलाइट्स फॉग से घिरी हुई हैं, लेकिन मैच अपने समय पर ही शुरू होगा।

5:50 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE- भारत का साल 2024 में ये पहला होम गेम है। घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम जीत के साथ साल की शुरुआत करना चाहेगी। 

5:20 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE- भारत के लिए इस मैच में ओपनिंग रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल करेंगे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार दोनों साथ में पारी की शुरुआत करेंगे। नंबर तीन पर शुभमन गिल खेलने वाले हैं। 

4:35 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE- भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा। 

4:00 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE- भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब-उर-रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, नूर अहमद/नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी

3:45 PM – Ind vs Afg 1st T20I LIVE- भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार टी20 सीरीज खेली जाएगी। अभी तक दोनों देश एशिया कप या फिर टी20 विश्व कप में ही एकदूसरे के खिलाफ खेले थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *