नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बुधवार (10 जनवरी) सुबह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रिहर्सल की गई।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की ओर से परेड में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। मार्चिंग दस्ते में कुल 194 महिला हेड कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल हिस्सा लेंगी। इनका नेतृत्व IPS ऑफिसर श्वेता के सुगथन करेंगी। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने मंगलवाल (9 जनवरी) को बताया कि जेंडर इक्वेलिटी (लैंगिक समानता) और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया गया है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुतबाकि, पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस साल दिल्ली पुलिस के बैंड का नेतृत्व महिला कॉन्स्टेबल रुयागनुओ केनसे करेंगी। इस बैंड कुल 135 कॉन्स्टेबल हैं। पिछले साल तक बैंड का नेतृत्व पुरुष अधिकारी करते आ रहे थे, लेकिन इस साल से यह जिम्मेदारी भी महिला ऑफिसर को सौंपी गई हैं।

पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस की ओर से पहली बार महिला पाइप बैंड ने हिस्सा लिया था। इस बैंड की अगुवाई इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने की थी। महिला पाइप बैंड के दस्ते में 32 कॉन्सटेबल शामिल थीं।
मार्चिंग दस्ते में नॉर्थ ईस्ट राज्यों की 80% से ज्यादा महिलाएं
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा- मार्चिंग दस्ते में 80% से ज्यादा महिलाएं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से हैं। हमारा मानना है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के लोगों को भी को देश के बाकी लोगों की तरह समान अवसर मिलने चाहिए। इसलिए भर्ती के समय भी यह पॉलिसी अपनाई जाती है कि नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों से पुलिस में भर्ती होनी ही चाहिए।
आजादी के बाद से अभी तक दिल्ली पुलिस 15 बार बेस्ट मार्चिंग दस्ता घोषित किया गया है। आखिरी बार 2021 में दिल्ली पुलिस को बेस्ट मार्चिंग दस्ता का खिताब मिला था। उस समय शांति सेवा और न्याय की थीम दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मार्च किया था।
7 फरवरी 2023 की बैठक में लिया गया था फैसला
गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला 7 फरवरी को हुई ‘डी-ब्रीफिंग बैठक’ में लिया गया था। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना, नौसेना, वायु सेना, गृह मंत्रालय, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस परेड 2024 में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान होने वाली टुकड़ियों (मार्चिंग और बैंड), झांकी और अन्य प्रदर्शनों में महिला प्रतिभागी शामिल होंगीं। मार्च में रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में लेटर भी भेजा था।

ये खबरें भी पढ़ें…
गणतंत्र दिवस में पंजाब की झांकी पर सियासत: BJP प्रधान जाखड़ बोले- मान- केजरीवाल की फोटो लगी थी; जानबूझकर नहीं बदली थीम

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली नेशनल परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न किए जाने पर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने गुरुवार को आप सरकार पर जवाबी हमला बोला और दावा किया कि झांकी में पंजाब की थीम सही नहीं थी। केंद्र ने थीम बदलने के लिए कहा था। पूरी खबर पढ़ें…
गणतंत्र दिवस को लेकर केंद्र पर भड़के CM मान: बोले- शहीदों की झांकी रिजेक्ट करने वाले ये कौन होते हैं; गांव-गांव तक लेकर जाएंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार की तरफ से 26 जनवरी की झांकियों को रिजेक्ट करने पर भड़क गए। सीएम मान ने कहा कि ये कौन होते हैं शहीदों की झांकियां रिजेक्ट करने वाले। 26 जनवरी के बाद पंजाब की तैयार झांकियों को वे गांव-गांव लेकर जाएंगे और पूछेंगे, इसमें गलत क्या है। पूरी खबर पढ़ें…
