Kangana Ranaut | रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगी कंगना रनौत, शेयर की निमंत्रण कार्ड की तस्वीर

[ad_1]

Loading

मुंबई: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स को न्योता मिला है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी शामिल हैं। खुद एक्ट्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण कार्ड की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर निमंत्रण पत्र की झलक दिखाई है। इस तस्वीर में निमंत्रण कार्ड पर भगवान राम की तस्वीर है और लेटर पर कंगना रनौत का नाम भी लिखा है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है।

कंगना रनौत को अक्सर प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी का खुलकर समर्थन करते देखा गया है। कंगना के भी राजनितिक गलियारों में कदम रखने के कयास लगाए जा रहे हैं। जिसकी जानकारी कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने दी है। खबरों की मानें तो कंगना आने वाले 2024 के चुनाव में बीजेपी की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2023 में उनकी फिल्म ‘तेजस’ रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 24 अप्रैल 2024 सिनेमाघरों दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *