USA | अमेरिका में फिर से हिंदू मंदिर पर हमला, पूजा स्थल पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे

[ad_1]

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बने हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए।

Loading

कैलिफोर्निया: अमेरिका (America) में एक बार फिर से हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) में बने हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

इससे पहले भी हुआ था हमला

कैलिफोर्निया के बे एरिया में स्थित हिंदू मंदिर शेरावाली मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। कुछ ही दिन पहले कैलिफोर्निया के शिव दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। यही नहीं  हाल ही में कैलिफोर्निया के स्वामी नारायण मंदिर पर भी हमला हुआ था और उस दौरान भी मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। 

यह भी पढ़ें

अमेरिका के विदेश विभाग ने निंदा की थी

घटना की शिकायत पुलिस में की गई है। कैलिफोर्निया के स्वामी नारायण मंदिर पर हमले की अमेरिका के विदेश विभाग ने निंदा की थी। विभाग द्वारा बयान में कहा था कि ‘हम कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमले की निंदा करते हैं। साथ ही हम नेवार्क पुलिस विभाग द्वारा दोषियों को जवाबदेय ठहराने की कोशिशों की भी तारीफ करते हैं।

यह भी पढ़ें



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *