Usa Another Hindu Temple Attacked In California With Pro Khalistani Graffiti – Amar Ujala Hindi News Live

USA another hindu temple attacked in california with pro khalistani graffiti

खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना।
– फोटो : Social Media

विस्तार


अमेरिका में एक बार फिर से हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। कैलिफोर्निया स्थित हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि हाल ही में कैलिफोर्निया के स्वामी नारायण मंदिर पर भी हमला हुआ था और उस दौरान भी मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। 

ताजा मामले में कैलिफोर्निया के बे एरिया में स्थित हिंदू मंदिर शेरावाली मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। कुछ ही दिन पहले कैलिफोर्निया के शिव दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन मंदिर समिति से जुड़े लोगों के संपर्क में है। घटना की पुलिस में शिकायत की गई है। कैलिफोर्निया के स्वामी नारायण मंदिर पर हमले की अमेरिका के विदेश विभाग ने निंदा की थी। बयान में कहा गया था कि ‘हम कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमले की निंदा करते हैं। साथ ही हम नेवार्क पुलिस विभाग द्वारा दोषियों को जवाबदेय ठहराने की कोशिशों की भी तारीफ करते हैं।’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *