[ad_1]
मुंबई. ‘बच्चन पांडे’ में स्क्रीन शेयर करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म के पहले दो पार्ट हिट रहे हैं। इस बार फिल्म में दोनों कलाकार कानूनी लड़ाई में आमने-सामने होंगे. एक विश्वसनीय सूत्र ने साझा किया है कि फिल्म की शूटिंग मई 2024 में शुरू होने वाली है. सूत्र ने कहा, “निर्देशक सुभाष कपूर ने ‘जॉली एलएलबी’ की तीसरी किस्त के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है.
इस बार मुकाबला अक्षय बनाम अरशद होने जा रहा है. सुभाष ने एक ऐसे विषय को सुलझाया है, जो दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करता है. शूटिंग मई 2024 में शुरू होगी.” फिल्म का निर्माण डिज्नी और केप ऑफ गुड फिल्म्स कर रही है. प्रशंसकों ने पिछले भागों में दोनों जॉली को पसंद किया है, जबकि जगदीश त्यागी के रूप में अरशद को बहुत प्यार और प्रशंसा मिली, वहीं जगदीश मिश्रा के रूप में अक्षय को भी प्रशंसकों ने सराहा. इस प्रोजेक्ट के अलावा अरशद और अक्षय ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भी साथ काम कर रहे हैं, जो 2024 में रिलीज होगी.
जॉली एलएलबी के पार्ट्स को मिला जमकर प्यार
बता दें कि जॉली एलएलबी फिल्म के दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब प्यार दिया था. साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी. इस फिल्म में अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए थे. अरशद वारसी के साथ अमृता राव ने भी फिल्म में लीड रोल निभाया था. इस फिल्म की सफलता के बाद डायरेक्टर सुभाष कपूर ने 2017 में जॉली एलएलबी-2 बनाई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरेशी लीड रोल में नजर आईं थीं. अब अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही जॉली एलएलबी-3 में पर्दे पर नजर आने वाले हैं.
.
Tags: Akshay kumar, Arshad warsi
FIRST PUBLISHED : January 3, 2024, 19:55 IST
[ad_2]
Source link