Jammu Kashmir Terrorist; 55 Foreign Terrorists Among 76 Neutralised in 2023 said DGP R R Swain | जम्मू-कश्मीर में इस साल 76 आतंकी मारे गए: 291 गिरफ्तारियां हुईं; DGP स्वैन बोले- 2022 के मुकाबले आतंकी घटनाएं 63% कम हुईं

  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir Terrorist; 55 Foreign Terrorists Among 76 Neutralised In 2023 Said DGP R R Swain

श्रीनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के DGP ने बताया कि 2023 में एक DSP सहित चार पुलिसकर्मी शहीद हुए। 2022 में पुलिस के 14 जवान शहीद हुए थे।

जम्मू-कश्मीर में इस साल 48 एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन्स के तहत 76 आतंकी मारे गए हैं, जिनमें 55 विदेशी थे। DGP आर आर स्वैन ने शनिवार (30 दिसंबर) को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2023 में जम्मू-कश्मीर में 291 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत 201 ओवरग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

DGP स्वैन के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 2022 की तुलना में आतंकी घटनाओं में 63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल राज्य में 125 आतंकी घटनाएं हुईं। इस साल सिर्फ 46 आतंकी घटनाएं हुई हैं।

इस साल आतंकी भर्ती में भी 80 फीसदी की गिरावट आई है। 2022 में 130 स्थानीय लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल हुए थे। इस साल यह संख्या 22 है।

जम्मू-कश्मीर में 31 स्थानीय आतंकी एक्टिव
DGP स्वैन ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 31 स्थानीय आतंकियों की पहचान की गई है, जिनमें से चार जम्मू के किश्तवाड़ और 27 घाटी में सक्रिय हैं। यह संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर है।

राज्य में स्थानीय नागरिकों की हत्या के मामले भी कम हुए हैं। पिछले साल आतंकियों ने 31 नागरिकों की हत्या कर दी थी। इस साल यह संख्या घटकर 14 रह गई है।

DSP सहित चार पुलिसकर्मी शहीद हुए
2023 में एक DSP सहित चार पुलिसकर्मी आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। 2022 में 14 पुलिस के जवान शहीद हुए थे। इस तरह जवानों की शहादत के मामले में 71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

इस साल कश्मीर में 78 और जम्मू में 11 समेत 89 टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। इसके अलावा घाटी में 12 और जम्मू क्षेत्र में 6 सहित 18 आतंकी ठिकानों का पता लगाया गया।

2023 में आतंकवाद और अलगाववाद से जुड़ी 170 करोड़ रुपये से अधिक की 99 संपत्तियां कुर्क की गईं, जिनमें 57 संपत्तियां स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जब्त कीं।

पुलिस ने 8,000 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की, जिनमें से ज्यादातर देश के बाहर से काम कर रहे थे। इसके अलावा कई बैंक खाते भी फ्रीज किए गए।

राजौरी-पुंछ में आतंकी गतिविधियां बढ़ीं
DGP स्वैन ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों में इस साल आतंकी गतिविधियों में तेजी देखी गई है। इस साल दोनों जिलों में सेना के 19 जवान और सात नागरिक मारे गए हैं। मुठभेड़ों में 25 आतंकी भी मारे गए हैं। इनमें ज्यादातर LoC के पास घुसपैठ के दौरान मारे गए।

ये खबरें भी पढ़ें…

जम्मू के अखनूर में एक आतंकी ढेर, सेना ने कहा- निगरानी कैमरे में 3 आतंकी डेड बॉडी ले जाते दिखे

जम्मू-कश्मीर में अखनूर के खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारतीय सेना ने शनिवार (23 दिसंबर) की सुबह आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

सेना ने बताया कि निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन पर फायरिंग की। बाद में तीन आतंकी एक शव को घसीटते हुए इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे। पूरी खबर पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में 4 जवान शहीद, 3 घायल; आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर हमला किया था

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। ​​​​​​​इसमें पांच जवान शहीद हो गए। दो जवान घायल हुए थे।

यह हमला थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (डीकेजी) नाम के इलाके में हुआ। ये वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे, जहां बुधवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *