ऐप पर पढ़ें
भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट जीतने के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दो मैच की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए डीन एल्गर को कप्तान नियुक्त किया है। एल्गर अपने करियर के आखिरी टेस्ट में टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के शुरू होने से पहले वह रेड बॉल क्रिकेट में अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन नियमित कप्तान टेंबा बावुमा चोटिल हो गए थे जिस वजह से वह पूरे मैच में हिस्सा नहीं ले पाए। उनकी गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट में भी कप्तान की भूमिका एल्गर ने ही निभाई थी। इस टेस्ट मैच में मेजबानों ने पारी और 32 रनों से जीत दर्ज कर भारत का इस साल भी साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना तोड़ा।
सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका और मुंबई में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चटाई धूल, फैंस को लगा डबल झटका
आईसीसी के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टेंबा बावुमा के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग करते समय बावुमा को चोट लग गई थी और परिणामस्वरूप, स्कैन में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव का पता चलने के बाद उन्होंने मैच में आगे कोई भूमिका नहीं निभाई।
बावुमा की अनुपस्थिति में, डीन एल्गर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम मैच में टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं नए साल में 3 जनवरी से केपटाउन में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट के लिए जुबैर हमजा को बावुमा की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।
Ind vs SA Test: साल 2023 के आखिर में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, रोहित शर्मा समेत ये 5 प्लेयर हैं इसके जिम्मेदार
एल्गर का चहरा कप्तानी के मामले में अंजान नहीं है। उनकी अगुवाई में अफ्रीकी टीम ने कई शानदार जीत दर्ज की है, जिसमें भारत के खिलाफ 2022-23 की 2-1 भी दर्ज है। सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर कब्जा जमाया था।
दो साल बाद भी एल्गर भारत की जीत में रोड़ा बने हुए हैं। सेंचुरियन टेस्ट में भारत की पहली पारी के 245 रनों के सामने उन्होंने अकेले ही 185 रन बना दिए। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनकी इस पारी के दम पर ही अफ्रीकी टीम 408 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही।