Israel Hamas War | Egypt Ceasefire Attempt Failed America Netanyahu | इजराइल-हमास सीजफायर के लिए बैकडोर डिप्लोमैसी: इजिप्ट और कतर फिर एक्टिव; गाजा में मरने वालों की तादाद 20 हजार से ज्यादा हुई

[ad_1]

तेल अवीव4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार को गाजा के नूर शम्स रिफ्यूजी कैम्प पर हमले में कई लोग मारे गए।

इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है। नवंबर में सात दिन का सीजफायर हुआ था। इसके बाद जंग और तेज हो गई। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक- अब एक बार फिर इजिप्ट और कतर सीजफायर के लिए बैकडोर डिप्लोमैसी का सहारा ले रहे हैं।

दूसरी तरफ, गाजा में मरने वालों की तादाद बुधवार को 20 हजार का आंकड़ा पार कर गई। अल-जजीरा और न्यूयॉर्क टाइम्स ने इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन्स के हवाले से यह आंकड़ा जारी किया है।

गाजा में मरने वालों की तादाद बुधवार को 20 हजार का आंकड़ा पार कर गई है।

गाजा में मरने वालों की तादाद बुधवार को 20 हजार का आंकड़ा पार कर गई है।

दोनों पक्ष कुछ बताने को तैयार नहीं

  • रिपोर्ट के मुताबिक- गाजा में मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और यही वजह है कि इजराइल और हमास दोनों पर अब ग्लोबल प्रेशर भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। पर्दे के पीछे बड़ी ताकतें जल्द से जल्द सीजफायर कराने की कोशिशों में जुटी हैं। इजराइल और हमास से सीधी बातचीत चल रही है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है।
  • रिपोर्ट में आगे कहा गया है- पिछले दिनों इजिप्ट ने हमास के सामने सीजफायर के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, लेकिन बात नहीं बन सकी। अब कतर और इजिप्ट ने नए सिरे से बातचीत शुरू की है। हालांकि, इसमें कितनी कामयाबी मिलेगी, ये वक्त बताएगा।
  • नवंबर में सात दिन का सीजफायर हुआ था। तब हमास ने 100 बंधकों को छोड़ा था और इजराइल ने भी 240 फिलिस्तीनियों को रिहा किया था। अब कतर और इजिप्ट मिलकर ये कोशिश कर रहे हैं कि इस बार जो सीजफायर हो, वो कुछ दिन के लिए न होकर जंग के खात्मे की तरह हो। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि हमास और इजराइल दोनों के सामने किस तरह प्रस्ताव रखे गए हैं।
इजराइली सेना सेंट्रल गाजा में घुस चुकी है। हमास को सबसे ज्यादा डोनेशन सेंट्रल गाजा से ही मिलता है। इजराइल ने यहां अपने एलीट कमांडो यूनिट को भी उतार दिया है।

इजराइली सेना सेंट्रल गाजा में घुस चुकी है। हमास को सबसे ज्यादा डोनेशन सेंट्रल गाजा से ही मिलता है। इजराइल ने यहां अपने एलीट कमांडो यूनिट को भी उतार दिया है।

सेंट्रल गाजा में घुसी इजराइली सेना

  • गाजा में इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। फौज के नजरिए से देखें तो यह कामयाबी बहुत बड़ी है। इजराइली सेना सेंट्रल गाजा में घुस चुकी है।
  • माना जाता है कि हमास को सबसे ज्यादा डोनेशन सेंट्रल गाजा से ही मिलता है। यही वजह है कि इजराइल ने यहां अपने एलीट कमांडो यूनिट को भी मैदान में उतार दिया है। इजराइली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स इन्हें कवर दे रहे हैं। इसके अलावा समंदर पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि ईरान की तरफ से कोई हरकत न हो।
  • इजराइली सेना को शक है कि सेंट्रल गाजा में कुछ कॉम्पलेक्स ऐसे हैं, जिन पर बोर्ड तो कारोबारियों के लगे हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल हमास के आतंकी करते हैं। ऐसे ही एक कॉम्पलेक्स को इजराइली सेना ने बुधवार को उड़ा भी दिया था। इसमें कई लोग मारे गए। सही संख्या सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *