अभ‍िषेक बच्‍चन को लॉन्‍च करने से डरे रहे थे मेकर्स, अम‍िताभ ने भी खींच लिए थे हाथ, बेटे से बोले- ‘बकवास है…’

[ad_1]

नई दिल्ली. फिल्म स्टार्स के बच्चों को लेकर अक्सर ये धारणा रहती है कि उन्हें बहुत आसानी से काम मिल जाता है और फिर जब बात बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन की हो, तो फिर क्या ही सोचना. आमतौर पर लोगों का यही मानना है कि अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक का फिल्मी सफर बहुत आसान रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. हाल में अभिषेक बच्चन ने अपने इंटरव्यू में हैरान करने वाला खुलासा कर डाला. एक्टर ने बताया कि अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बवजूद कोई उन्हें लॉन्च करने को तैयार नहीं था.

अभिषेक बच्चन ने गलाटा प्लस के राउंडटेबल के दौरान बताया, ‘मेरे बॉलीवुड डेब्यू को लेकर मीडिया में बहुत बज था और अमिताभ बच्चन के बेटे को फिल्मों में देखने के लिए लोग काफी उत्साहित थे, लेकिन मैं जितने भी फिल्ममेकर्स से मिलता उनमें से कोई भी मुझे लॉन्च करने को तैयार नहीं था. सब कहते थे हम आपको लॉन्च करने की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं’. अभिषेक ने बताया कि सभी फिल्ममेकर उन्हें बड़े प्यार से मना कर देते थे.    

अमिताभ बच्चन ने फिल्म को बताया था ‘बकवास’
डेब्यू फिल्म में कास्ट किए जाने के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने उस दौर को भी याद किया जब वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ मिलकर एक पीरियड ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे थे और उस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था, लेकिन बिग बी ने भी साफ इनकार कर दिया. अभिषेक के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने उनकी पीरियड ड्रामा फिल्म की स्क्रिप्ट को ‘बकवास’ करार दे दिया था. 

जे पी दत्ता की फिल्म से किया था डेब्यू
उनकी बातों से निराश बेटे का मूड ठीक करने के लिए बिग उन्हें अपने साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में ले गए थे, जहां उनकी किस्मत ही पलट गई. अवॉर्ड फंक्शन में जूनियर बच्चन की मुलाकात डायरेक्टर जे पी दत्ता से हुई थी जिन्हें उस शाम फिल्म ‘बॉर्डर’ के लिए कई अवार्ड्स भी मिले थे. बता दें, अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना कपूर के साथ डेब्यू किया था.

Tags: Abhishek bachchan, Amitabh bachchan, Entertainment news.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *