Cricket News : Abdullah Shafique drops an easy catch of David Warner At Two Shaheen Afridi could not believe it AUS vs PAK 1st Test – पाकिस्तान ने फील्डिंग में फिर कराई फजीहत, अब्दुल्ला शफीक ने छोड़ा डेविड वॉर्नर का आसान सा कैच; शाहीन अफरीदी का रिएक्शन वायरल

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान शान मसूद की नजरें पहले सेशल से ही कंगारुओं पर दबाव डालने पर थी। उनके अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने टीम के लिए यह काम कर ही दिया था, मगर अब्दुल्ला शफीक ने स्लिप में डेविड वॉर्नर का आसान सा कैच टपकाकर बड़ा मौका गंवाया। यह कैच अब पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। दरअसल, डेविड वॉर्नर ने सीरीज के पहले मुकाबले में भी पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, अगर इस जीवनदान के बाद वह दूसरे टेस्ट में भी बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहते हैं तो यह पाकिस्तान की टीम पर जले पर नमक छिड़कने जैसा होगा।

AUS vs PAK Live Score 2nd Test

शाहीन अफरीदी ने डेविड वॉर्नर को आउट करने का यह मौका पारी के तीसरे ओवर में ही बना दिया था। ओवर की आखिरी बाहर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में वॉर्नर के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधा स्लिप में अब्दुल्ला शफीक के हाथों में गई। यह कैच बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। कैच सीधा शफीक की गोदी में गया था, मगर फिर भी वह इसे मुकम्मल नहीं कर पाए। कैच छूटने पर शाहीन अफरीदी का रिएक्शन देखने वाला था। आप भी देखें वीडियो-

 

पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मेहमान टीम ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। अनुभवी सरफराज अहमद की जगह मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह मिली है, इसके अलावा टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मेलबर्न में उतरी है।

वहीं बात ऑस्ट्रेलियाई टीम की करें तो उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 360 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *