Raha First Look | पहली बार हुआ रणबीर-आलिया की बेटी का दीदार, क्रिसमस के मौके पर कैमरे में कैद हुई Cute राहा- देखें Video

[ad_1]

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा का फर्स्ट लुक (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड (Bollywood) स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने क्रिसमस (Christmas 2023) के मौके पर पहली बार अपनी बेटी को मीडिया के सामने लाया है। आलिया और रणबीर की बेटी राहा (Raha Kapoor) का फेस पहली बार रिवेल किया है। दोनों ने 1 साल तक अपनी बेटी को मीडिया (Media) से दूर रखा था, लेकिन आज आलिया और रणबीर ने बेटी राहा के साथ पहली बार पोज दिया है। 

आलिया ने शुरुआत में कहा था कि सही समय आने के बाद वह राहा को मीडिया के सामने लेकर आएंगी। अब क्रिसमस के मौके पर वह समय आ चुका है, क्योंकि रणबीर और आलिया ने फाइनली अपनी बेटी का पहली बार चेहरा दिखा दिया और जमकर बेटी के साथ मीडिया को पोज दिया है। रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ 25 दिसंबर को हर साल की तरह इस बार भी कपूर परिवार के क्रिसमस ब्रंच के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों बेटी राहा के साथ नजर आए। 

सोशल मीडिया पर राहा की तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। रणबीर और आलिया की बेटी की तस्वीर और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस जमकर राहा की तारीफ भी कर रहे हैं और साथ ही यह भी सोच रहे हैं कि आखिर राहा किसकी तरह दिखती है। 

यह भी पढ़ें

पापा रणबीर की गोद में राहा पाउडर पिंक और व्हाइट फ्रॉक में दिखाई दी। इस दौरान आलिया भी अपनी बेटी पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रही। दो चोटी बनाए राहा बेहद क्यूट नज़र आ रही हैं। राहा की आंखे बेहद ही खूबसूरत है। व्हाइट फ्रॉक के साथ लिटिल राहा ने रेड शूज पहन रखे हैं। 

बताते चले कि आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर संग शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल के घर 6 नवंबर 2022 को राहा का जन्म हुआ था। आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। दोनों की क्यूट बेटी 1 साल की हो गई है। बीते महीने कपूर खानदान में धूमधाम से राहा का पहला जन्मदिन भी मनाया था। ऐसे में अब फाइनली राहा का दीदार हो गया है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *