Year Ender 2023 | इस साल इन घटनाओं ने देश-दुनिया में खूब मचाई हलचल

[ad_1]

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: जल्द ही साल 2023 अच्छी-बुरी यादों के साथ हमसे विदा लेने जा रहा है। लेकिन जाने से पहले साल 2023 अपने साथ कई ऐसी घटनाओं का गवाह बना जिसने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में खूब हलचल मचाई। दुनिया में कहीं युद्ध हुआ तो कुछ देश हुए प्राकृतिक आपदा के शिकार। भारत में कई बड़ी घटनाएं हुईं जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आइए डालते हैं देश-दुनिया की ऐसी ही खबरों पर नजर…

भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने इस वर्ष चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर जो उपलब्धि हासिल की, वह अभूतपूर्व थी। ये उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना। चंद्रयान के विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग बाद इसरो ने आदित्य एल-1 की भी सफल लॉन्चिंग पूरी की। भारत की ये उपलब्धि हमेशा याद रखी जाएगी।

मणिपुर की घटना से देश हुआ शर्मसार

ये मुकाम हासिल कर जहां भारत ने अपने गौरव में इजाफा किया वहीं मणिपुर में कुछ महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना ने पूरी दुनिया में देश को शर्मसार किया। इसके बाद राज्य में जमकर बवाल हुआ था। हालांकि 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में बाद में CBI ने 16 अक्टूबर को नाबालिक समेत 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, 6 लोगों पर गैंगरेप और हत्या का भी आरोप लगाया गया।

यह भी पढ़ें

3 ट्रेनों की टक्कर ने ली सैकड़ों जानें

2 जून को चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और ओडिशा में एक मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई और करीब 850 लोग घायल हो गए।

नए संसद भवन का हुआ उद्घाटन

28 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के एक हिस्से के रूप में नए संसद भवन का उद्घाटन किया। 1927 में बनी पार्लियामेंट बिल्डिंग से ही लोकसभा और राज्यसभा में कामकाज चल रहा था। 19 सितंबर 2023 को पुराने संसद भवन में एक छोटे से कार्यक्रम के बाद आखिरकार संसद की कार्रवाई नए संसद भवन में शुरू हो गई और पुरानी बिल्डिंग को संग्रहालय में बदल दिया गया।

सुर्खियों में रहा उत्तराखंड का टनल हादसा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारी नामक जगह पर नेशनल हाईवे 134 से जोड़ने के लिए सड़क बनाने के लिए टनलिंग के काम के दौरान हुआ हादसा भी इस साल काफी सुर्खियों में रहा। दिवाली के दिन टनल का एक हिस्सा अचानक धंस गया और इस दौरान टनल में 41 मजदूर फंस गए। हालांकि  17 दिनों की मेहनत के बाद 28 नवंबर को सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया।

G20 सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धि

भारत ने 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में हुए G20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरी। राजधानी में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में कई ताकतवर वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही भारत में आयोजित शिखर सम्मेलन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

हमास और इजरायल के बीच हुआ युद्ध

दुनिया में हमास और इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध ने काफी सुर्खियां बटोरी। हमास आतंकवादियों ने एक समारोह पर धावा बोलकर वहां नरसंहार किया और कई लोगों का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं हमास की ओर से इजराइल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी गईं। इन मिसाइलों ने इजराइल के मशहूर एंटी मिसाइल सिस्टम आयरन डोम को भी नष्ट कर दिया। जिसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की जो अब भी जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं, लेकिन इजराइल के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। युद्ध खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास भी जारी हैं।

इन देशों में भूकंप ने मचाई तबाही

इस साल 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 और 7.5 तीव्रता के दो विनाशकारी भूकंपों से तबाही मच गई। इन विनाशकारी भूकंपों की वजह से तुर्की में 50 हजार से ज्यादा और सीरिया में 8 हजार से ज्यादा यानी कुल 59 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 8 सितंबर को अफ्रीकी देश मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप में 2900 से ज्यादा लोगों की जान गई। उसी दिन भारत में G20 बैठक की तैयारी चल रही थी और विदेशी मेहमानों का आगमन हो रहा था।

एलन मस्क ने ट्विटर को बनाया X

टेक अरबपति एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर खरीदा और इसका नाम बदलकर ‘X’ कर दिया। कुछ उतार-चढ़ाव के बाद, वह आधिकारिक तौर पर 27 अक्टूबर, 2022 को नए मालिक बन गए। जुलाई 2023 में, मस्क ने ट्विटर को ‘X’ कहना शुरू कर दिया और फोन पर अपना लोगो बदल दिया। यह वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट में पहले हुए बदलावों के बाद आया है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *