Raj Kapoor @100 Auction | अभिनेता राज कपूर से जुड़ी वस्तुओं की हुई ऑनलाइन नीलामी, खरीदी के लिए में उमड़े फैंस

[ad_1]

Loading

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता-निर्देशक राज कपूर (Raj Kapoor) की पुरानी फिल्मों से जुड़ी यादगार वस्तुओं की एक ऑनलाइन नीलामी में प्रशंसकों के बीच फिल्म पोस्टर, लॉबी कार्ड और तस्वीरें खरीदने के लिए बोली लगाने की होड़ देखी गई।

‘डेरिवाज एंड इव्स’ द्वारा आयोजित ऑनलाइन नीलामी ‘राज कपूर @100′ को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, विशेष रूप से 1950 की फिल्म ‘बावरा’ का दुर्लभ ‘हाफ-शीट पोस्टर’ 60,000 रुपये से 90,000 रुपये की अनुमानित सीमा के मुकाबले 5.82 लाख रुपये में बिका है। ऑनलाइन नीलामी घर ने बताया कि राज कपूर और निम्मी अभिनीत फिल्म के हाथ से मुद्रित पहले पोस्टर को हासिल करने के लिए 48 बोलियां लगाई गईं।

यह भी पढ़ें

इसने बताया कि राज कपूर की 1970 में आई मशहूर फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का यूक्रेन में जारी एक दुर्लभ पोस्टर खरीदने के लिए भी उत्साह देखा गया। यह पोस्टर 40,000 रुपये से 60,000 रुपये की अनुमानित सीमा के मुकाबले 1.56 लाख रुपये में बिका जोकि कपूर के वैश्विक प्रभाव और लोकप्रियता का प्रमाण है। सुपरहिट फिल्म ‘बॉबी’ (1973), जिसमें कपूर के बेटे ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया ने अभिनय किया था, का पोस्टर 1.6 लाख रुपये में बिकने से पहले इसके लिए जोरदार बोली लगी।

‘डेरिवाज एंड इव्स’ में ललित कला बाजार की विशेषज्ञ सिया गुप्ता ने कहा, ‘‘अपने सिनेमा के प्रति हमारे गहरे प्रेम के बावजूद, यूरोप और हॉलीवुड की सिनेमा संस्कृतियों की तुलना में यह भागीदारी अभी भी काफी कम है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों और वर्षों में यह बदल जाएगा। ‘राज कपूर@100′ की नीलामी को मिली सफलता इस क्षेत्र में बढ़ती रुचि का एक स्पष्ट संकेत है।” कपूर की एक तस्वीर 31,360 रुपये की बोली पर बिकी, जिस पर 1950 में उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। (एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *