[ad_1]
![]()
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहीं 80 साल की तनुजा को जुहू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ICU में रखा गया है।
70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार तनुजा की खराब सेहत की खबर से चिंतित बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। एक्ट्रेस फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें
एक्ट्रेस तनुजा ने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। तनुजा गुजरे जमाने की स्टार शोभना समर्थ और निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं। तनुजा नूतन की बहन हैं। महज 16 साल की उम्र में तनुजा ने अपनी पहली फिल्म ‘छबीली’ और इसके बाद ‘मेम दीदी’ में अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया था। इसके अलावा तनुजा ने ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘मेरे जीवन साथी’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। तनुजा ने 1973 में लेखक शोमू मुखर्जी से शादी की और उनकी दो बेटियां, काजोल और तनीषा हैं।
[ad_2]
Source link
