मसूरी-शिमला से भी ठंडी रही दिल्ली की सुबह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्फीली हवाओं से शुक्रवार को दिल्ली की सुबह मसूरी-शिमला से भी ठंडी रही। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मसूरी का 6.2 डिग्री और शिमला का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।
